आइजीआइएमएस : 28 को एथिकल कमेटी की बैठक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Jun 2017 7:37 AM (IST)
विज्ञापन

पटना : आइजीआइएमएस में एथिकल कमेटी की बैठक 28 जून को बुलायी गयी है. इसमें अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में किये जानेवाले रिसर्च पर चर्चा होगी. साथ ही डॉक्टरों की ओर से रिसर्च के लिए फाइनल आवेदन पर मुहर लगेगी. आइजीआइएमएस के चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष मंडल ने बताया कि रिसर्च के लिये आवेदन की […]
विज्ञापन
पटना : आइजीआइएमएस में एथिकल कमेटी की बैठक 28 जून को बुलायी गयी है. इसमें अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में किये जानेवाले रिसर्च पर चर्चा होगी. साथ ही डॉक्टरों की ओर से रिसर्च के लिए फाइनल आवेदन पर मुहर लगेगी. आइजीआइएमएस के चिकित्सा अधिकारी डॉ मनीष मंडल ने बताया कि रिसर्च के लिये आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गयी है. तय तिथि के अनुसार जमा किये गये आवेदन पर 28 जून को बैठक में चर्चा की जायेगी.
वहीं, मरीजों के हित व बीमारी में जो रिसर्च प्रस्तुत होेंगे, उस पर मुहर लगेगी. साथ ही जिसका रिसर्च चयन होगा, उसकी तय सीमा निर्धारित की जायेगी. तय सीमा के अंदर रिसर्च के निष्कर्ष को संस्थान के समक्ष प्रस्तुत करना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




