IIT JEE Adavanced में इस बार दिखा ''अभयानंद सुपर 30'' का जलवा, शशि को 258 वां रैंक

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Jun 2017 6:50 PM

विज्ञापन

पटना : आइआइटी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेइइ) एडवांस 2017 का रिजल्ट आज जारी हो गया है. बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद की ओर से चलाये जा रहे संस्थान ‘अभयानंद सुपर -30’ के शशि कुमार को 258 वां रैंक प्राप्त हुआ है. शशि कुमार ने आइआइटी द्वारा जारी रिजल्ट में पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त […]

विज्ञापन

पटना : आइआइटी ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जाम (जेइइ) एडवांस 2017 का रिजल्ट आज जारी हो गया है. बिहार के पूर्व डीजीपी अभयानंद की ओर से चलाये जा रहे संस्थान ‘अभयानंद सुपर -30’ के शशि कुमार को 258 वां रैंक प्राप्त हुआ है. शशि कुमार ने आइआइटी द्वारा जारी रिजल्ट में पूरे बिहार में पहला स्थान प्राप्त किया है. इसी संस्‍थान में पढ़ने वाले केशव राज 487वें रैंक के साथ सूबे के सेकेंड टॉपर बने हैं. अभयानंद सुपर 30 के ही श्रेयस राज को 562वां रैंक मिला है. यह परीक्षा 21 मई, रविवार को आयोजित की गयी थी.

गौरतलब है कि अभयानंद बिहार के डीजीपी रह चुके हैं. उनकी गिनती विरले आइपीएस अधिकारी के रूप में होती हैं, जिन्हें शिक्षा से गहरा लगाव रहा है. शिक्षा और प्रशासन दोनों क्षेत्रों में अभिनव प्रयोग के लिए मशहूर अभयानंद की संस्थान वंचित तबके के मेधावी छात्रों को प्रशिक्षण देती हैं.

यहां चेक कर सकते है रिजल्ट
जिन छात्रों ने परीक्षा दी थी वो ऑफिशियल वेबसाइट results.jeeadv.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आवेदन में मोबाइल नंबर दर्ज कराने वाले परीक्षार्थियों को एसएमएस से रिजल्ट की जानकारी पहले ही मिल गयी है. जबकि ईमेल आइडी पर भी रिजल्ट की जानकारी दी जा रही है.
बता दें कि इस साल एक लाख से ज्यादा परीक्षार्थी एडवांस की शामिल हुए हैं. इनमें से 35 हजार परीक्षार्थियों की ऑल इंडिया रैंक इस बार जारी की जाएगी. इसी के आधार पर 22 आइआइटी सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों में अभ्यर्थियों को दाखिला मिलेगा. जानकारी के मुताबिक इस साल जेइइ एडवांस में बिहार के करीब 20 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे. बिहार गुवाहाटी जोन में आता है. विशेषज्ञों के अनुसार इस जोन में टॉप-10 में सूबे के आधे से अधिक परीक्षार्थी आ सकते हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन