महिला दिवस पर खुला रहेगा पटना जू, महिलाओं की इंट्री फ्री और इसके अलावा भी मिलेगा कई लाभ

महिला दिवस को देखते हुए सोमवार को छुट्टी के दिन भी संजय गांधी जैविक उद्यान सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा. इस खास अवसर पर जू में प्रवेश करने वाली सभी महिलाओं को नि:शुल्क टिकट मिलेगा. यह जानकारी पटना जू के अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि पर्यावरण मंत्री के आदेश के तहत यह काम किया जा रहा है.
पटना. महिला दिवस को देखते हुए सोमवार को छुट्टी के दिन भी संजय गांधी जैविक उद्यान सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा. इस खास अवसर पर जू में प्रवेश करने वाली सभी महिलाओं को नि:शुल्क टिकट मिलेगा. यह जानकारी पटना जू के अधिकारियों ने दी. उन्होंने बताया कि पर्यावरण मंत्री के आदेश के तहत यह काम किया जा रहा है.
सोमवार को हमेशा से पटना जू बंद रहता है, लेकिन इस बार आठ मार्च को महिला दिवस के अवसर पर जू खुले रखने का आदेश दिया गया है. साथ ही महिलाओं को नि:शुल्क प्रवेश मिलने का भी आदेश जारी किया गया.
बैकुंठपुर. महिला दिवस के अवसर पर स्वास्थ्य विभाग ने बैकुंठपुर प्रखंड के तीन केंद्रों पर महिलाओं का टीकाकरण करने की व्यवस्था की है. अस्पताल प्रभारी डॉ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बैकुंठपुर, राजापट्टी तथा हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर गम्हारी को टीकाकरण केंद्र बनाया गया है. तीनों केंद्रों पर बारह सौ महिलाओं का टीकाकरण सोमवार को किया जायेगा.
महिला दिवस पर महिलाओं के लिए विशेष हेल्थ स्क्रीनिंग की व्यवस्था बनाई गई है. महिला दिवस पर कोई भी महिला ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग नि:शुल्क करा सकती है. विशेष जांच शिविर पटना के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में आयोजित किया जाएगा. इसके लिए आदेश जारी किया गया है.
इसके लिए पटना के गर्दनीबाग हॉस्पिटल को विशेष रूप से तैयार किया गया है. यहां एक्सपर्ट डॉक्टरों को लगाया गया है. स्वास्थ्य केंद्र पर कोई भी महिला स्क्रीनिंग कराने के लिए सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आ सकती है.
Posted by: Radheshyam Kushwaha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




