पटना को जल्द मिलेगा एक और फ्लाइओवर, मई महीने से शुरू होगा काम, ट्रैफिक रुट होगा बड़ा बदलाव, जानें डिटेल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2023 6:49 AM
पटना में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सरकार के द्वारा आमलोगों की सुविधा के लिए कई फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है. इसी क्रम में हड़ताली मोड़ पर लोहिया पथचक्र के फ्लाइओवर का निर्माण मई से शुरू हो जायेगा.
पटना में बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को देखते हुए सरकार के द्वारा आमलोगों की सुविधा के लिए कई फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है. इसी क्रम में हड़ताली मोड़ पर लोहिया पथचक्र के फ्लाइओवर का निर्माण मई से शुरू हो जायेगा. इसके लिए फाउंडेशन का काम इस माह के अंत तक पूरा होने की संभावना है. लोहिया पथचक्र के निर्माण का काम जुलाई तक पूरा करने को लेकर काम में तेजी आयी है. हड़ताली मोड़ के पास बेली रोड में लगभग 125 मीटर का फ्लाइओवर बनना है, ताकि निर्बाध ट्रैफिक हो. वहीं, दारोगा राय पथ से बोरिंग कैनाल रोड व बिहार म्यूजियम की तरफ जाने के लिए अंडरपास के निर्माण का काम भी तेजी से हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










