पटना हाइकोर्ट ने फिलॉसफी विषय के असिस्टेंट प्रोफेसरों नियुक्ति के रिजल्ट पर लगाई रोक, जानें कारण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Jan 2023 3:16 AM

विज्ञापन

पटना हाइकोर्ट ने असिस्टेंट प्रोफेसरों की होने वाली नियुक्ति में फिलॉसफी विषय के रिजल्ट पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब तलब किया है. न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की एकलपीठ ने डॉ सीमा प्रसाद द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिया.

विज्ञापन

पटना हाइकोर्ट ने राज्य में असिस्टेंट प्रोफेसरों की होने वाली नियुक्ति में फिलॉसफी विषय के रिजल्ट पर अगले आदेश तक रोक लगाते हुए प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब तलब किया है. न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा की एकलपीठ ने डॉ सीमा प्रसाद द्वारा दायर रिट याचिका पर सुनवाई करते हुए निर्देश दिया. याचिकाकर्ता के अधिवक्ता विकास कुमार पंकज ने कोर्ट को बताया कि याचिकाकर्ता पूर्व में आवेदन के साथ क्रीमी लेयर रहित सर्टिफिकेट और पीएचडी सर्टिफिकेट जमा नहीं कर सका था, चूंकि उसका यह सर्टिफिकेट कहीं खो गया था. बाद में 23 नवंबर, 2022 को दोनों सर्टिफिकेट याचिकाकर्ता द्वारा मेल के जरिये जमा कर दिया गया था.

Also Read: बिहार में 10 सालों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का 14.88 लाख लाभुकों को मिला लाभ, अब जानें क्या बदला नियम

याचिकाकर्ता के पीएचडी सर्टिफिकेट पर तो विचार किया जा रहा है, लेकिन क्रीमी लेयर रहित सर्टिफिकेट पर विचार नहीं किया जा रहा है इसलिए याचिकाकर्ता को सामान्य वर्ग में मानते हुए इंटरव्यू में शामिल होने का मौका नहीं दिया गया . कोर्ट को बताया गया कि बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस आयोग द्वारा कई उम्मीदवारों के ऐसे मामले में ढिलाई दी गयी है. आयोग के अधिवक्ता ने कोर्ट को बताया कि फिलॉसफी विषय के लिए इंटरव्यू 15 और 16 दिसंबर को हुआ था और रिजल्ट तैयार किया जा रहा है. कोर्ट ने इसी पर आयोग को निर्देश दिया अगले आदेश तक इस मामले में रिजल्ट प्रकाशित नहीं किया जाये. इस मामले पर अगली सुनवाई आदेश की तिथि से चार सप्ताह बाद होगी.

Also Read: डीएलएड प्रवेश परीक्षा 2023: बिहार के 307 कॉलेजों के 30 हजार सीटों पर होगा नामांकन, जानें कैसे करें आवेदन

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन