पटना के मनेर स्थित गंगा नदी में 2 नाव आपस में टकराई, 50 डूबे लेकिन अभी भी 5 लोग लापता
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Sep 2022 9:31 PM
पटना के मनेर स्थित गंगा नदी में 2 नाव आपस में टकराई. इस हादसा में 50 डूब गए. लेकिन 45 लोग बाहर निकल गए हैं. अभी भी 5 लोग लापता हैं. इनकी तलाश की जा रही है. इनकी तलाश में स्थानीय लोगों के साथ-साथ प्रशासन की टीम भी जुटी हुई है.
पटना. राजधानी पटना से एक बड़ी खबर आ रही है. जिले के मनेर से एक नाव हादसा की घटना सामने आई है. सवारियों से भरी दो नाव आपस में टकरा गए. जिससे दर्जन भर लोग गंगा नदी में डूब गए. इस घटना में अब भी 5 लोग लापाता हैं. डूबे हुए लोगों की तलाश जारी है. स्थानीय लोग और प्रशासन की टीम तलाश में जुटी है.
घटना राजधानी पटना के मनेर स्थित शेरपुर मंदिर के पास गंगा नदी में बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार गंगा नदी में सवारियों से भरी दो नाव आपस में टकरा गए. जिसमें एक नाव डूब गई है. हालांकि इस पर सवार दर्जनों मजदूर पानी बाहर निकल चुके हैं. लेकिन अभी तक 5 मजदूर लापता बताये जा रहे हैं.
घटना को लेकर स्थानीय लोगों के अनुसार नदी के दूसरी तरफ से मवेशियों के लिए चारा वगैरह लिए 3 नाव वापस लौट रहे थे. इस दौरान 2 नाव की आपस में टक्कर हो गई. जिसमें 1 नाव डूब गई. नाव पर करीब 50 लोग सवार थे. इसमें 45 लोग बाहर निकल गए हैं. लेकिन अभी भी 5 लोग लापता हैं.
इस मामले में सीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि नाव डूबने की सूचना मिल है. जिसमें पांच लोग लापता बताए जा रहे हैं. वहीं, डूबे हुए लोगों की तलाशी की जा रही है. मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच चुकी है. साथ ही एसडीआरएफ को भी सूचना दे दी गई है. लापता लोगों की तलाश में प्रशासन की टीम जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










