पूर्णिया में घर में घुसकर एक व्यक्ति की हत्या, मुकदमा वापस नहीं लेने पर विरोधी ने मारी गोली
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Jun 2022 4:24 PM
पूर्णिया में बेखौफ अपराधी ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है.
पूर्णियां. बिहार में अपराधियों का मनोबल दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है. एक के बाद एक वारदातों को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं. अब लोग घर में भी सुरक्षित नहीं रहे. बेखौफ अपराधियों का तांडव इस प्रकार सिर चढ़ा है कि दिनदहाड़े वो किसी के घर में घुसते हैं और गोली मारकर चले जाते हैं. पुलिस कार्रवाई की बात करती है. ऐसा ही कुछ मामला पूर्णिया में सामने आया है.
पूर्णिया में बेखौफ अपराधी ने घर में घुसकर एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात को अंजाम देने अपराधी हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गये. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गयी है. हर मामले की तरह इस मामले में भी अपराधियों को हर हाल में गिरफ्तार करने की बात कह रही है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि रुपौली थाना क्षेत्र के आजो कोपा गांव निवासी शिवजी पासवान एक कारोबारी थे. शिवजी पासवान किराना दुकान चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे. साल 2019 में शिवजी पासवान के साथ मारपीट की घटना हुई थी. उसमें शिवजी पासवान ने सुनील पासवान, मदन पासवान और मुसम पासवान को आरोपी बनाया था. केस दर्ज होने के बाद से ही सुनील,मदन और मुसन उनपर केस नहीं उठाने पर जान से मार देने की धमकी दे रहे थे.
इसी बीच, बुधवार की देर रात आरोपी सुनील पासवान अपने दो साथियों के साथ शिवजी पासवान के घर पहुंचा. शिवजी पासवान घर में बैठकर खाना खा रहे थे. जब तक शिवजी कुछ समझ पाते सुनील पासवान ने उन्हें गोली मार दी. गोली मारने के बाद सुनील पासवान और उसके साथी मौके से फरार हो गये। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही वो सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लेगी.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










