मिशन 2024: नीतीश कुमार ने भाकपा महासचिव डी राजा से की मुलाकात, CPI नेता ने CM के फैसले का किया स्वागत

Updated at : 06 Sep 2022 1:54 PM (IST)
विज्ञापन
मिशन 2024: नीतीश कुमार ने भाकपा महासचिव डी राजा से की मुलाकात, CPI नेता ने CM के फैसले का किया स्वागत

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को भाकपा महासचिव डी राजा से दिल्ली में मुलाकात की. डी राजा ने नीतीश कुमार का गर्मजोशी से स्वागत किया.

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मिशन 2024 की तैयारी को लेकर इन दिनों दिल्ली प्रवास पर हैं. सोमवार को पटना से दिल्ली गये नीतीश कुमार ने राहुल गांधी और कुमार स्वामी से मुलाकात के बाद मंगलवार को भाकपा के महासचिव डी राजा से मिले हैं. सीपीआइ नेता से नीतीश कुमार की मुलाकात बेहद साकारात्मक रही और उन्होंने नीतीश कुमार के फैसले पर बड़ा बयान दिया है.

नीतीश कुमार की काफी तारीफ की

भाकपा महासचिव ने नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने नीतीश कुमार की काफी तारीफ की और भाजपा से अलग होने के फैसले की सराहना की. डी राजा ने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह भाजपा से नाता तोड़ लिया और बिहार में महागठबंधन के धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक ताकतों के साथ आए, इसका हम स्वागत करते हैं.

बिहार के विकास से देश की राजनीति होती है प्रभावित

डी राजा ने कहा कि बिहार में होने वाला विकास केवल बिहार तक ही सीमित नहीं है बल्कि देश की राजनीति पर भी इसका बड़ा प्रभाव पड़ता है. बता दें कि एनडीए से अलग होने के बाद जदयू ने विपक्षी दलों को एकजुट करके एक मंच पर लाने के लिए नीतीश कुमार को अधिकृत किया है. इसी सिलसिले में नीतीश कुमार सोमवार से दिल्ली के दौरे पर हैं.

Also Read: मिशन 2024: ‘आपके आने से माहौल बना..’ दिल्ली में मुलाकात के बाद नीतीश कुमार के लिए नेताओं का रिएक्शन
सोमवार को राहुल गांधी व कुमार स्वामी से मुलाकात

बता दें कि नीतीश कुमार इन दिनों दिल्ली में हैं. सोमवार को दिल्ली पहुंचे नीतीश कुमार ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की. इसके बाद सीएम नीतीश पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के आवास पर गये जहां उन्होंने कुमार स्वामी से मुलाकात की. दोनों मुलाकात सफल रही थी.

सीपीआई(एम) के नेता सीताराम येचुरी से भी मिले

मंगलवार को नीतीश कुमार ने सीपीआई नेता डी राजा के अलावा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की है. वहीं सीपीआई(एम) के नेता सीताराम येचुरी से भी उनके कार्यालय जाकर सीएम मिले. आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से दूर रखने सबको साथ आने का आह्वान किया. तीनों से मुलाकात की तस्वीरें भी जारी की गयी.

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन