किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए बिहार में बना नया कोषांग

Updated at : 07 Dec 2020 7:07 AM (IST)
विज्ञापन
किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए बिहार में बना नया कोषांग

SRINAGAR, SEPTEMBER 18 (UNI) Farmers harvesting paddy ceop in Badgam district as season begins in Kashmir valley amid general strike and unavailability of outside labourers who were being engaged for the job on daily basis. UNI SRN PHOTO 6

बिहार कृषि उत्पाद मूल्य संवर्धन प्रणाली संभाग के नाम से नये कोषांग का गठन किया है.

विज्ञापन

पटना. केंद्रीय कृषक उपज, व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सरलीकरण) विधेयक, 2020 के अंतर्गत राज्य सरकार ने किसानों को अधिक- से- अधिक सुविधा देने और उनके अधिकारों की रक्षा करने के लिए बिहार कृषि उत्पाद मूल्य संवर्धन प्रणाली संभाग के नाम से नये कोषांग का गठन किया है.

विभाग की विशेष सचिव को इसका मुखिया बनाया गया है़ बिना किसी शुल्क के संचालित होते रहे इसको ध्यान में रखकर यह प्रणाली विकसित की है.

कृषि उत्पादों की मार्केटिंग करने और अनुबंधित खेती की निगरानी रखने के लिए निदेशालय का भी गठन होना है़ सरकार इसकी घोषणा कर चुकी है़

माना जा रहा है कि इसी कोषांग का बाद में निदेशालय में विलय कर दिया जायेगा. कृषि उत्पाद मूल्य संवर्धन प्रणाली के तहत ही निजी कृषि बाजारों का विकास किया जायेगा.

कोषांग नि:शुल्क ही किसानों को सुविधा उपलब्ध करायेगा. किसानों के साथ कोई कंपनी अनुबंध करती है तो उसे कृषि उत्पाद मूल्य संवर्धन प्रणाली संभाग में पंजीकरण कराना होगा. अनुबंध का पालन हुआ कि इसकी भी मॉनीटरिंग करेगा.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन