ePaper

Nitish Cabinet First Meeting: 25 नवबंर को होगी नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक, इन फैसलों पर लगेगी मुहर

Updated at : 22 Nov 2025 6:26 PM (IST)
विज्ञापन
CM Nitish Kumar

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nitish Cabinet First Meeting: बिहार की नई नवेली नीतीश सरकार की पहली कैबिनेट बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मुख्य़मंत्री आवास एक अणे मार्ग में होगी. कैबिनेट की पहली बैठक में सरकार महिलाओं और युवाओं से जुड़े कई अहम फैसले ले सकती है.

विज्ञापन

Nitish Cabinet First Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव के परिणाम आने और नई सरकार के गठन के बाद शुक्रवार को मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया. अब लोगों को नीतीश कैबिनेट की पहली बैठक का इंतजार है. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार 25 नवंबर को नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की पहली बैठक होगी. इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री कई अहम फैसले ले सकते हैं. 

CM Nitish Kumar With Ministers
शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

किन फैसलों पर लगेगी मुहर? 

नीतीश कुमार की नई कैबिनेट की पहली बैठक में सरकार सबसे पहला फैसला विधानमंडल का सत्र बुलाने को लेकर लेगी. विधानमंडल के सत्र में चुनकर आए विधायकों को उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी. इसके साथ ही सरकार अनुपूरक बजट पेश करने को लेकर भी फैसला करेगी. बता दें कि नीतीश सरकार की इससे पहले की सरकार में सम्राट चौधरी वित्त मंत्री थे. लेकिन अब यह मंत्रालय जदयू के खाते में है और ऊर्जा और वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद अनुपूरक बजट पेश करेंगे. 

महिलाओं और युवाओं को लेकर सीएम ले सकते हैं फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी नई कैबिनेट की पहली बैठक में महिलाओं और युवाओं को लेकर कई अहम फैसले ले सकते हैं. इनमें महिला रोजगार और युवाओं के पढ़ाई से संबंधित फैसले हो सकते हैं. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

चुनावी वादों को पूरा करने का रहेगा प्रेशर 

इस बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जिस तरह से बिहार की जनता ने भरोसा दिखाया है उससे एक बात तो यह साफ है कि इस बार सीएम नीतीश कुमार को पहले से कहीं ज्यादा अपने वादों को पूरा करने का प्रेशर रहेगा. खासकर बिहार में रोजगार, पलायन, पढ़ाई और दवाई के साथ ही बिहार में निवेश लाने के मुद्दे पर उन्हें पहले की अपेक्षा ज्यादा काम करना होगा. वैसे भी नीतीश कुमार की छवि हमेशा से डिलीवर करने वाले नेताओं में रही है. उन्होंने अब तक जितने भी वादे किए है उसे पूरा किया है. चाहे बिहार में शराबबंदी करने का वादा रहा हो या बिहार के लोगों के लिए सस्ती बिजली का. इन सब वादों को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री बनते ही पूरा किया है.

इसे भी पढ़ें: Samrat Chaudhary: गृहमंत्री होने के बावजूद अफसरों के “चौधरी” नहीं होंगे सम्राट! CM नीतीश ने चला ऐसा दांव 

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन