Bihar: कैंसर की मार से जूझ रहे भागलपुर के सुल्तानपुर भिट्ठी गांव में खुलेगा अस्पताल, जमीन की बाधा हुई दूर

Bihar: भागलपुर जिले के सबौर प्रखंड का एक गांव इन दिनों सुर्खियों में है. खानकित्ता पंचायत का सुल्तानपुर भिट्टी गांव कैंसर की चपेट में रहा. इस गांव में कैंसर से मौत के कई मामले सामने आए. शिविर लगाकर हाल में ही जांच भी किया गया. अब इस गांव में अस्पताल खोलने की पहल हो रही है.
Bihar News: भागलपुर के सबौर प्रखंड का सुल्तानपुर भिट्टी गांव इन दिनों बेहद चर्चे में है. इस गांव में कैंसर से मौत के कई मामले सामने आए. हाल में ही इस गांव में शिविर लगाकर स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जब जांच की गयी तो यहां कैंसर के लक्षण वाले कई मरीज मिले. अब इस गांव में रहने वाले लोगों को अब उप स्वास्थ्य केंद्र की सुविधा मिलने वाली है. सोमवार को सीओ ने केंद्र के लिए जमीन का एनओसी सीएस कार्यालय को भेज दिया है.
जिले में कुल 56 जगहों पर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होना है. इस काम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने डीएम से भूमि मांगी थी. इसमें आठ जगहों को छोड़ सभी जगह जमीन जिला प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराया. जमीन मिलने के बाद मुख्यालय ने बीएमसीआइएल को भवन निर्माण के लिए टेंडर जारी करने का आदेश दिया. बीएमसीआइएल ने टेंडर प्रकिया पूरा कर लिया है.
उपस्वास्थ्य केंद्र किस जगह पर बनेगा. इसके लिए विधान पार्षद एवं विधायक से प्रस्ताव मांगा गया था. इसके बाद जिले के माननीय ने अपने अपने क्षेत्र के लिए केंद्र का प्रस्ताव दिया. अब इन 56 जगहों पर रहने वाले लोगों को मामूली बीमारी होने पर बड़े अस्पताल में इलाज कराने से मुक्ति जल्द मिल जायेगी.
Also Read: Bihar: भागलपुर में 24 दिसंबर से नहीं रहेगा वन- वे ट्रैफिक, जानिये किन नये नियमों का अब करना होगा पालन…
जिले में आठ जगहों पर केंद्र निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं कराया गया था. इसमें बिहपुर के मड़वा सोहरी टोला, नारायणपुर के चकामी, नगरपाड़ा दो, इस्माइलपुर के लक्ष्मीपुर, गोराडीह के गरहोतिया, सुल्तानगंज के अकबरनगर, सबौर के सुल्तानपुर भिट्ठी, जगदीशपुर के हबीबपुर शामिल है.
आठ जगहों पर जमीन उपलब्ध नहीं होने की सूचना के बाद डीएम ने नवगछिया एवं सदर भागलपुर के अनुमंडल पदाधिकारी को पत्र लिखा. कहा गया कि केंद्र के लिए जमीन जल्द उपलब्ध कराएं. जमीन की जांच कराएं और सीएस को एनओसी भेजे. इस आदेश के बाद सबौर के सीओ अजीत कुमार झा सुल्तानपुर भिट्ठी पहुंचे. यहां जमीन को लेकर जो परेशान सामने आ रही थी, उसे दूर किया. वहीं सीओ ने बताया की स्वास्थ्य विभाग को एनओसी भेज दिया गया है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




