तीन बोतल शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भेजे गया जेल
Published by : KR MANISH DEV Updated At : 08 Sep 2025 7:10 PM
NAWADA NEWS.थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे उत्पाद बलों ने तीन बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया.
प्रतिनिधि, रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर सोमवार की सुबह लगभग पांच बजे उत्पाद बलों ने तीन बोतल शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि बिहार में शराबबंदी को सफल बनाने को लेकर जांच चौकी पर उत्पाद बलों की तैनाती की गयी है. जांच चौकी पर उत्पाद बलों के सहयोग से झारखंड की ओर से आनेवाली प्रत्येक वाहनों की सघन जांच की जाती है. जांच के क्रम में उत्पाद एएसआइ दीपक कुमार शर्मा ने राहुल ट्रेवल्स नामक यात्री बस पर सवार रहे झारखंड के लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र निवासी स्व. बजरंग यादव के पुत्र राजू यादव के पास रहे तीन बोतल शराब को बरामद किया है. बरामद शराब में स्टर्लिंग रिजर्व बी7 के 180 एमएल वाले तीन बोतल शामिल है. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि शराब के साथ गिरफ्तार युवक के विरुद्ध बिहार उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. वहीं गिरफ्तार युवक के स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. इस मौके पर उत्पाद एएसआइ मो. साबिर व गृहरक्षक के जवान मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










