नवादा: बारिश के मौसम में मच्छरों से राहत के लिए रजौली नगर पंचायत में शुरू हुई फॉगिंग

नगर पंचायत कर्मी वार्डों में फॉगिंग करते हुए | Prabhat Khabar Network
नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और उनसे फैलने वाली बीमारियों को रोकने के लिए प्रशासन एक्शन मोड में है. नगर पंचायत क्षेत्र में फॉगिंग मशीन से मच्छर रोधी दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है.
Nawada News: बारिश के मौसम में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप और उससे फैलने वाली बीमारियों पर अंकुश लगाने के लिए नवादा जिले के रजौली नगर पंचायत प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है. नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग मशीन के जरिए मच्छर रोधी दवा का छिड़काव शुरू कर दिया गया है, ताकि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी खतरनाक बीमारियों को फैलने से रोका जा सके.
नगर पंचायत कर्मियों की टीम सोमवार से ही सभी वार्डों में बारी-बारी से फॉगिंग अभियान चला रही है. सुबह और शाम के वक्त नालियों, गली-मोहल्लों, खाली प्लॉटों तथा सार्वजनिक स्थलों पर धुआं छोड़कर छिड़काव किया जा रहा है.
10 दिनों में पूरे नगर पंचायत को कवर करने का लक्ष्य
स्वच्छता पदाधिकारी राहुल कुमार ने बताया कि मौसम में बदलाव के साथ ही मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ता है. इसे ध्यान में रखते हुए हर वर्ष की भांति इस बार भी वृहद स्तर पर फॉगिंग अभियान शुरू किया गया है. उन्होंने बताया कि प्रतिदिन अलग-अलग वार्डों में छिड़काव किया जा रहा है और अगले 10 दिनों के भीतर पूरे नगर पंचायत क्षेत्र को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है.
शिकायत मिलने पर कराई जाएगी विशेष फॉगिंग
नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आतिश रंजन ने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा. यदि किसी वार्ड विशेष से मच्छरों की अधिक समस्या या शिकायत प्राप्त होती है, तो वहां त्वरित संज्ञान लेते हुए विशेष रूप से फॉगिंग कराई जाएगी. प्रशासन का मुख्य उद्देश्य बरसात के इस मौसम में नगरवासियों को मच्छर जनित बीमारियों से सुरक्षित रखना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










