विश्व स्कार्फ दिवस पर स्काउट्स-गाइड्स ने दिया सेवा, अनुशासन और एकता का संदेश

Updated:
विज्ञापन
कार्यक्रम में शामिल लोग

कार्यक्रम में शामिल लोग

Nawada News : नवादा के हरिशचंद्र स्टेडियम में विश्व स्कार्फ दिवस धूमधाम से मनाया गया। स्काउट्स ने सेवा और भाईचारे का संदेश देते हुए स्कार्फ के महत्व को साझा किया।

विज्ञापन

Nawada News : बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के मुख्य कार्यालय, हरिश्चंद्र स्टेडियम नवादा में शनिवार को विश्व स्कार्फ दिवस मनाया गया. यह दिवस दुनिया भर के स्काउट्स और गाइड्स के लिए गर्व, एकता और सेवा भावना का प्रतीक माना जाता है. इस अवसर पर वर्तमान एवं पूर्व स्काउट्स ने स्काउट स्कार्फ पहनकर स्काउट आंदोलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता, सेवा भावना और विश्वव्यापी भाईचारे का संदेश दिया.

स्काउट आंदोलन के मूल्यों को अपनाने का आह्वान

कार्यक्रम में जिला सचिव रामकवल शर्मा ने विश्व स्कार्फ दिवस की सभी स्काउट्स एवं गाइड्स को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि स्काउट आंदोलन समाजसेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का प्रभावी माध्यम है. इस अवसर पर जिला संगठन आयुक्त संतु कुमार, संतोष कुमार वर्मा, राजीव कुमार, सुभाष कुमार, सुमन कुमारी वर्मा, ममता रानी, सौरव कुमार गिरी, मुरलीधर कुमार, राजीव कुमार विकास, मनीष कुमार, अंजना, राधिका, अनीता, शिवम सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

स्काउट स्कार्फ सम्मान और सेवा का प्रतीक

वक्ताओं ने कहा कि स्काउट स्कार्फ केवल एक कपड़ा नहीं, बल्कि सम्मान, अनुशासन और सेवा का प्रतीक है. यह स्काउट्स की पहचान होने के साथ-साथ विश्वभर के करोड़ों स्काउट्स को एक सूत्र में जोड़ता है. आवश्यकता पड़ने पर स्कार्फ का उपयोग प्राथमिक उपचार, स्लिंग, बैंडेज, रस्सी तथा अन्य आपातकालीन कार्यों में भी किया जा सकता है.

युवाओं को स्काउट आंदोलन से जुड़ने की प्रेरणा

कार्यक्रम में बताया गया कि विश्व स्कार्फ दिवस का उद्देश्य स्काउट आंदोलन के संस्थापक लॉर्ड रॉबर्ट बेडेन-पॉवेल के आदर्शों को याद करना, वर्तमान और पूर्व स्काउट्स को एक मंच पर जोड़ना तथा समाज में सेवा, नेतृत्व, अनुशासन और भाईचारे की भावना को बढ़ावा देना है. इस अवसर पर युवाओं को स्काउट आंदोलन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया. साथ ही बताया गया कि इस दिन स्काउट्स विद्यालयों, कार्यालयों और सार्वजनिक स्थानों पर स्कार्फ पहनकर अपनी पहचान और गौरव का प्रदर्शन करते हैं तथा वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, रक्तदान, सड़क सुरक्षा और जनजागरूकता जैसे सेवा कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन