सावन पर जेपीएस स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन
जे.पी.एस. स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे

जे.पी.एस. स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे

Nawada News : रजौली के जे.पी.एस. स्कूल में सावन के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। अदिति और सीरिजा ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया।

विज्ञापन

Nawada News : पवित्र सावन माह के अवसर पर रजौली नगर पंचायत स्थित घसियाडीह बस स्टैंड के जेपीएस स्कूल में शनिवार को बच्चों के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति के प्रति रुचि जगाना और उनकी रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था. बच्चों ने अपने हाथों पर सावन और त्योहार से जुड़े आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता को दो समूहों में आयोजित किया गया. पहले समूह में कक्षा आठ की अदिति कुमारी ने प्रथम, प्राची कुमारी ने द्वितीय तथा कक्षा सात की परी कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं दूसरे समूह में कक्षा दो की सीरिजा माथुर प्रथम, कक्षा एक की परिधि कुमारी द्वितीय और कक्षा तीन की राधिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं. सभी विजेताओं को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया गया.

पढ़ाई के साथ सर्वांगीण विकास पर जोर

विद्यालय के निदेशक संतोष कुमार ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर उपलब्ध कराना है.

शिक्षकों ने बताया मेहंदी और प्रतियोगिताओं का महत्व

विज्ञान शिक्षक मनीष कुमार ने कहा कि मेहंदी का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों दृष्टि से विशेष महत्व है. वहीं डांस शिक्षक प्रवीण कुमार, अंग्रेजी शिक्षक संदीप कुमार वर्मा और अकाउंटेंट शिक्षक रवि कुमार ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उनकी प्रतिभा को निखारने का अवसर मिलता है.

शिक्षक और अभिभावक रहे मौजूद

कार्यक्रम में हिंदी शिक्षक दयानंद प्रसाद, गणित शिक्षक मो. हेमराज, कंप्यूटर शिक्षक यश कुमार, उत्तम कुमार, अंशु कुमारी, शिवानी कुमारी, सुमन कुमारी, ममता कुमारी, डॉली कुमारी, पूजा देवी, सिमरन कुमारी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन