प्रशासनिक कार्रवाई के विरोध में आईएमए का कैंडल मार्च, चिकित्सकों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

Updated:
विज्ञापन

कैंडल मार्च में मौजूद चिकित्सक

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Nawada News : फ्रॉड डॉक्टरों से रहें सावधान, सही डॉक्टर से ही कराएं इलाज " का दिया संदेश, कार्रवाई को बताया अनुचित

विज्ञापन

Nawada News : निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में प्रशासन द्वारा की गई जांच के बाद दर्ज प्राथमिकी के विरोध में शनिवार की शाम इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए), नवादा के बैनर तले शहर के चिकित्सकों ने कैंडल मार्च निकाला. मार्च में बड़ी संख्या में एमबीबीएस, एमडी और एमएस डिग्रीधारी चिकित्सकों ने भाग लेकर प्रशासनिक कार्रवाई का विरोध जताया.

विज्ञापन

नियमों के विरुद्ध कार्रवाई का लगाया आरोप

चिकित्सकों का कहना था कि 30 जुलाई 2026 को प्रशासन द्वारा डिग्रीधारी डॉक्टरों के क्लीनिक और नर्सिंग होम में जांच के नाम पर की गई कार्रवाई तथा उसके बाद दर्ज की गई प्राथमिकी नियमों के अनुरूप नहीं है. आईएमए ने इसे वैध रूप से संचालित संस्थानों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार बताते हुए निष्पक्ष जांच और कार्रवाई पर पुनर्विचार की मांग की.

लोगों को दिया जागरूकता का संदेश

कैंडल मार्च के दौरान चिकित्सकों ने आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से 'फ्रॉड डॉक्टरों से रहें सावधान, सही डॉक्टर से ही कराएं इलाज' का संदेश भी दिया. चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि उनका विरोध अवैध चिकित्सकों के खिलाफ नहीं, बल्कि योग्य एवं पंजीकृत डॉक्टरों पर की गई कथित अनुचित कार्रवाई के विरोध में है.

फर्जी डॉक्टरों पर कार्रवाई का समर्थन, निष्पक्ष जांच की मांग

आईएमए पदाधिकारियों ने कहा कि संगठन हमेशा फर्जी डॉक्टरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई का समर्थन करता है, लेकिन वैध चिकित्सकों को बिना पर्याप्त आधार के परेशान करना उचित नहीं है. उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा कर न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन