रजौली में बाइक से 159 लीटर महुआ शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
थाना परिसर में जब्त शराब और बाइक के साथ पुलिस बल

थाना परिसर में जब्त शराब और बाइक के साथ पुलिस बल

Nawada News : रजौली पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक बाइक से 159 लीटर महुआ शराब बरामद की है। शराब तस्कर मौके से फरार हो गया, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Nawada News : रजौली थाना क्षेत्र की जोगियामारण पंचायत के भाईजी भित्ता गांव से पुलिस ने एक बाइक पर लदी 159 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की है. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर पीटीसी उपेंद्र कुमार ने पुलिस बल के सहयोग से की.

बिना नंबर की बाइक पर ले जाई जा रही थी शराब

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रणजीत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र को शराब मुक्त बनाने के लिए शराब निर्माण, भंडारण, बिक्री, परिवहन और सेवन के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में शनिवार को शराब की खेप ले जाए जाने की सूचना मिली, जिसके सत्यापन के बाद पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया.

पुलिस ने बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की एक बाइक पर प्लास्टिक की थैलियों में रखी कुल 159 लीटर देशी महुआ शराब बरामद की. हालांकि कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गया.

तस्कर की पहचान में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब और बाइक को जब्त कर लिया गया है. फरार तस्कर की पहचान की जा रही है. उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही शराब तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

Also Read : शेरघाटी में किशोर की पीट-पीटकर हत्या के बाद तनाव, डीएसपी ने किया घटनास्थल का निरीक्षण, सभी पहलुओं पर जांच में जुटी पुलिस



विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन