महाकुंभ स्नान करने गये तीन लोगों की मौत, दो जख्मी

Updated:
विज्ञापन
महाकुंभ स्नान करने गये तीन लोगों की मौत, दो जख्मी

भीषण सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल

विज्ञापन

वारिसलीगंज. प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने गये नवादा जिले के वारिसलीगंज पर्षद परिषद क्षेत्र स्थित खानापुर गांव के पिता-पुत्री सहित तीन लोगों की सड़क दुर्घटना में घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. जबकि, दो महिला जख्मी हो गयी है. जानकारी के अनुसार, वारिसलीगंज नगर पर्षद क्षेत्र के खानापुर निवासी रवींद्र सिंह के 45 वर्षीय पुत्र रंजीत कुमार व इंद्रदेव सिंह के 35 वर्षीय पुत्र कुणाल कुमार दिल्ली शहर में रहकर व्यापार करते थे. सोमवार को रंजीत व कुणाल अपने-अपने परिवार के साथ प्रयागराज महाकुंभ स्नान करने के लिए चारपहिया वाहन से निकले. पुनः कुंभ स्नान के बाद बुधवार को रंजीत व कुणाल दिल्ली लौट रहे थे. इस दौरान बुधवार की अहले सुबह तकरीबन चार बजे फिरोजाबाद के समीप उक्त वाहन का टैंकर से भीषण टक्कर हो गयी. इसमें 45 वर्षीय रंजीत कुमार, रंजीत कुमार की 20 वर्षीया पुत्री प्रेमलता कुमारी व 35 वर्षीय कुणाल कुमार की घटनास्थल पर मौत हो गयी. वहीं, मृतक रंजीत की पत्नी रुबी कुमारी व कुणाल की पत्नी रुपा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जख्मी को स्थानीय पुलिस व लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जख्मी महिला बार-बार पति को याद कर बेहोश हो जा रही है. इधर इस घटना की जानकारी मिलते ही खानापुर गांव में मातम पसरा हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन