ePaper

पैक्स चुनाव : नामांकन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

Updated at : 14 Nov 2024 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
पैक्स चुनाव : नामांकन को लेकर अधिकारियों व कर्मियों को मिला प्रशिक्षण

पैक्स चुनाव : वारिसलीगंज में 17 नवंबर से होगा नामांकन

विज्ञापन

वारिसलीगंज.

प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक विद्यालय के सभागार में गुरुवार को बीडीओ पंकज कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पैक्स चुनाव के चौथे चरण में होने वाले नामांकन को लेकर संबंधित अधिकारियों व कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया. पैक्स चुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि 17 नवंबर से नामांकन पत्र दाखिल करने को लेकर कुल पांच काउंटर बनाये गये हैं. वहीं, जांच को लेकर भी एक काउंटर बनाया गया है. सभी काउंटर पर नामांकन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों व कर्मियों की तैनाती की जायेगी. बैठक में प्रखंड श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कल्याण पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन