ePaper

नवादा विधायक ने तीन विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

Updated at : 23 Sep 2025 5:49 PM (IST)
विज्ञापन
नवादा विधायक ने तीन विकास योजनाओं का किया उद्घाटन

शोभ मंदिर के प्रांगण में विवाह मंडप का हो रहा जीर्णोद्धार

विज्ञापन

शोभ मंदिर के प्रांगण में विवाह मंडप का हो रहा जीर्णोद्धार प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. नवादा विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को एक साथ तीन विकास योजनाओं का उद्घाटन विधायक विभा देवी ने किया. जिले के प्रसिद्ध शोभ मंदिर के प्रांगण में पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद के भागीरथ प्रयास से निर्मित विवाह मंडप का जीर्णोद्धार लगभग 50 लाख रुपये से कराया जा रहा है. विधायक विभा देवी के विधायक फंड से होने वाले जीर्णोद्धार में अत्याधुनिक सन्निर्माण प्रस्तावित है, जिसमें अनेक सुविधाओं से लैस कई कमरे बनाये जायेंगे. यहां टाइल्स युक्त फर्श, पेयजल, शौचालय, वर पक्ष और वधु पक्ष के लिए सुसज्जित कमरे इत्यादि बनाये जाने हैं. दूसरी ओर इसी स्थान पर 13 लाख रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सामुदायिक शौचालय का निर्माण पूरा हो चुका है, जिसका उद्घाटन विधायक विभा देवी, जिला परिषद अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी और उपाध्यक्ष निशा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. उद्घाटन समारोह में स्थानीय लोगों के अलावे प्रिंस तमन्ना, नरेश केवट, कैसर मुन्ना, मुन्ना शुक्ला, शंभू पासवान पूर्व, सुनैना दीक्षित, हैदर इमाम रिजवी, इमरान सुजुकी, मनोज केवट, सुरेंद्र यादव, अरुण सिन्हा, अनिल प्रसाद सिंह, देवकी मांझी, डॉ मदन कुमार इत्यादि उपस्थित रहे. इसी क्रम में अंसार नगर स्थित इराकी इंटर विद्यालय के ऊपरी तल पर लगभग 38 लाख रुपये की लागत से चार कमरों का निर्माण पूरा किया गया था, जिसका उद्घाटन सदर विधायक विभा देवी समेत जिप अध्यक्ष पुष्पा राजवंशी, उपाध्यक्ष निशा चौधरी ने संयुक्त रूप से किया. इन विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए लाभुकों ने कहा कि विभा देवी नवादा के विकास का पर्याय बन चुकी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन