खेत विवाद में मारपीट मामले के तीन आरोपित गिरफ्तार, अन्य की तलाश में छापेमारी जारी

Updated:
विज्ञापन
मारपीट मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने वारिसलीगंज में की छापेमारी

Nawada News : पकरीबरावां पुलिस ने वारिसलीगंज में छापेमारी कर मारपीट के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। खेत विवाद को लेकर हुई थी हिंसक झड़प, अन्य की तलाश जारी।

विज्ञापन

Nawada News : पकरीबरावां थाना पुलिस ने वारिसलीगंज थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए कठोखरा गांव में छापेमारी कर मारपीट मामले के तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान सकलदेव यादव, प्रवेश यादव और भासो यादव के रूप में हुई है.

खेत में पशु घुसने को लेकर हुआ था विवाद

पुलिस के अनुसार, कुछ दिन पहले खेत में पशुओं के प्रवेश को लेकर पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मठ महेशपुर और वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के कठोखरा गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया था. देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. इस घटना में मठ महेशपुर गांव के कई लोग घायल हो गए थे.

सात नामजद समेत 30 से 40 अज्ञात पर दर्ज है प्राथमिकी

घटना के बाद पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पकरीबरावां थाना में सात नामजद तथा 30 से 40 अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद से पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी.

अन्य फरार आरोपितों की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि संयुक्त कार्रवाई के दौरान तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है. मामले में अन्य नामजद और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बेगूसराय में दूध लेकर जा रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी



विज्ञापन
Vishwanath Kumar

लेखक के बारे में

By Vishwanath Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन