करेंट लगने के युवक की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Jul 2024 10:44 PM
बिजली के पोल के नीचे करेंट की चपेट में आया
हिसुआ. स्थानीय थाना क्षेत्र के मंझवे बड़ोसर रोड पर मंझवे के समीप बिजली के करेंट लग जाने से युवक की मौत घटनास्थल पर हो गयी. युवक की पहचान मंझवे निवासी स्व कमल राजवंशी के बेटे बहादुर राजवंशी के रूप में हुई है. ग्रामीणों ने बताया कि सड़क किनारे खेतों में बिजली के पोल के नीचे करेंट आ रहा था. बकरी चराने के क्रम में बहादुर राजवंशी करेंट की चपेट में आ गया. बिजली बंद नहीं होने की वजह से उसकी मौत हो गयी. बिजली न तो पावर स्टेशन से काटी गयी और ना ही ट्रांसफाॅर्मर पर बिजली काटने की कोई व्यवस्था थी. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कोई उपाय नहीं किया जा सका. फोन करने पर बिजली नहीं कटी. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. सूचना के बाद एसआइ रूपा कुमार सहित पुलिस बल स्थल पर पहुंची. प्रभारी थानाध्यक्ष सह डीएसपी कामिनी कौशल ने बताया कि लोगों की सूचना पर पुलिस को घटनास्थल पर भेजा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










