ePaper

मायके से पति संग घर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

Updated at : 13 Nov 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
मायके से पति संग घर लौट रही महिला की सड़क दुर्घटना में मौत

नवादा-रोह पथ पर हुआ हादसा

विज्ञापन

नवादा कार्यालय. नवादा-रोह पथ पर सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी है. जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अनीता देवी अपने पति राजीव चौहान के साथ मड़रा पंचायत के महरामा से नवादा बाजार आयी थी. मंगलवार की देर शाम नवादा से घर लौटने के दौरान कादिरगंज पुल के पास लाठी मोड़ के समीप विपरीत दिशा से आ रहे टोटो को बचाने में बाइक असंतुलित हो गयी. इससे बाइक सवार महिला अनीता देवी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गयी. तत्काल उसे नवादा सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन, इलाज के दौरान अनीता देवी की मौत हो गयी. बताया जाता है कि अनीता देवी का मायके सहजपुरा गांव है. अनीता अपने मायके से पिता जोगेंद्र चौहान से मिलकर अपने घर महरमा जा लौट रहीी थी. अनीता देवी के तीन पुत्र हैं. घटना के बाद परिजनों को रो-रो कर है बुरा हाल है. घटना की खबर मिलते हैं पूरे गांव में सन्नाटा छा गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन