दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत, महिला समेत तीन घायल
Updated at : 18 Jun 2024 11:19 PM (IST)
विज्ञापन

गोविंदपुर के खैरा गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन
गोविंदपुर.
प्रखंड के नक्सल थाना, थाली क्षेत्र के खैरा गांव के पास मंगलवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इसमें बाइक चला रहे एक युवक की मौत हो गयी. वहीं, बाइकों पर सवार महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल-112 को दी. डायल 112 की पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायलों को लेकर अकबरपुर सीएचसी मे भर्ती कराया. चिकित्सक ने एक युवक को देखने के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं, महिला समेत तीन घायल लोगों को सीएचसी मे इलाज किया. एक युवक की स्थिति गंभीर रहने के कारण बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. दो लोगों का इलाज सीएचसी में जारी है. मृत युवक की पहचान झारखंड के कोडरमा जिला अंतर्गत सतगांवा थाना क्षेत्र के मीरगंज गांव निवासी जहीर खान के 26 वर्षीय पुत्र औरंगजेब खां के रूप में की गयी है. घायल महिला की पहचान मृत युवक की भाभी निखत खातून, पति जुबैर खान के रूप में की गयी है. वहीं, दूसरी बाइक पर सवार घायल युवक की पहचान अकबरपुर थाना क्षेत्र के धोबघटी गांव के विनय प्रसाद के पुत्र सुमीत कुमार व संतोष प्रसाद के पुत्र निर्बल कुमार के रूप में की गयी. जख्मी निर्बल कुमार को गंभीर स्थिति देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष विकास चंद्र ने एसआइ गिरधारी सहनी को भेज कर जायजा लिया और मृतक युवक की शव को कब्जे में लेकर सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गयी है. शव को परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम में भेज दिया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




