रजौली में साहू समाज का सम्मान समारोह, संगठन विस्तार पर बनी रणनीति

Edited by YUVRAJ RATAN
Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर

Nawada News : साहू समाज ने नई टीम का किया सम्मान, संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प. नीचे पढ़िए पूरी खबर.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले के रजौली स्थित साहू रत्न गणेश भवन कार्यालय में साहू समाज द्वारा नवगठित टीम के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में जिलेभर से बड़ी संख्या में साहू समाज के पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य लोग शामिल हुए. समारोह का उद्देश्य समाज को संगठित और मजबूत बनाना तथा सामाजिक एकता को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम की शुरुआत भगवान गणेश की सामूहिक आरती और पुष्प अर्पित कर की गई.

संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

इसके बाद नवगठित जिला टीम के सभी सदस्यों का फूल-माला पहनाकर तथा अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया गया. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने समाज की एकजुटता और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रघु गुप्ता ने कहा कि समाज के सभी लोगों को एकजुट होकर सामाजिक, शैक्षणिक, व्यावसायिक और धार्मिक क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए. वहीं जिला महामंत्री कुमार नीत्यानंद साहू ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने पर जोर दिया.

पदाधिकारियों की मौजूदगी में समाजहित के लिए सामूहिक संकल्प

कार्यक्रम में संयोजक मुनींद्र कुमार साहू, अध्यक्ष कुमार अमर, शैलेश कुमार, आनंद कुमार, विजय आर्य, पिंटू कुमार, पिंटू साहू, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, विनोद कुमार, संतोष कुमार, पप्पू साहू, राजा कुमार, सुबोध कुमार, राजीव कुमार सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद रहे. अंत में सभी ने समाज के हित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया.

Also Read : नागपुर के बिजनेसमैन 5 करोड़ की डील करने नवादा आए, बंधक बनाकर 51 लाख ठगने की कोशिश

विज्ञापन
YUVRAJ RATAN

लेखक के बारे में

By YUVRAJ RATAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन