नवादा में टेंपो सीखने के चक्कर में गई जान! रजौली में वाहन पलटने से किशोर की मौत

Updated:
विज्ञापन

मृतक के परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल

Nawada Rajouli Tempo Accident Death News: नवादा के रजौली थाना क्षेत्र में लोमस ऋषि पहाड़ी के पास टेंपो सीखने के दौरान वाहन पलटने से बड़ा हादसा हो गया. दुर्घटना में डीह रजौली निवासी 16 वर्षीय मुकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 वर्षीय प्रिंस कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रणजीत कुमार के निर्देश पर पुलिस मामले की कड़क जांच में जुटी है. पढ़ें पूरी रिपोर्ट.

विज्ञापन

नवादा के कुमार मनीष देव की रिपोर्ट

Nawada Rajouli Tempo Accident Death News: नवादा जिले के रजौली में असावधानी के कारण हुए हादसे की खबर सामने आई है. स्थानीय रजौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लोमस ऋषि पहाड़ी के समीप गुरुवार की शाम टेंपो सीखने के दौरान एक अनियंत्रित टेंपो पलट गया. इस भीषण सड़क हादसे में टेंपो पर सवार दो किशोरों में से एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा किशोर जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है. सुनसान इलाका होने के कारण काफी देर बाद पुलिस और परिजनों को हादसे की भनक लग सकी.

मृतक के अपनो का रो-रो कर बुरा हाल

16 वर्षीय मुकेश कुमार को डॉक्टरों ने घोषित किया मृत

पुलिस की मौजूदगी के बीच दोनों किशोरों को अस्पताल लाया गया, जहां कोहराम मच गया. इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले किशोर की पहचान डीह रजौली निवासी महेश पासवान के लगभग 16 वर्षीय पुत्र मुकेश कुमार के रूप में की गई है. वह अपने परिवार का चिराग था. वहीं हादसे में गंभीर रूप से घायल दूसरे किशोर की पहचान सनोज पासवान के लगभग 15 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार के रूप में हुई है, जिसके शरीर और सिर पर चोटें आई हैं.

दुर्घटना स्थल घर से दूर होने के कारण तड़पते रहे किशोर

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और मुताबिक, दोनों किशोर घर से टेंपो चलाने की प्रैक्टिस करने की बात कहकर वाहन लेकर निकले थे. लोमस ऋषि पहाड़ी के पास तीखे मोड़ और संतुलन बिगड़ने के कारण टेंपो बीच सड़क पर ही पलट गया. चूंकि दुर्घटना स्थल मुख्य आबादी से दूर और काफी सुनसान इलाके में था, इसलिए काफी देर तक दोनों वहां लहूलुहान हालत में पड़े रहे. परिजनों को जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली, वे तुरंत रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज हेतु अनुमंडलीय अस्पताल रजौली लेकर आए.

बिहारशरीफ में आशा कार्यकर्ताओं का सिविल सर्जन के खिलाफ प्रदर्शन; बाहरी महिलाओं से डिलीवरी कराने का आरोप

अस्पताल परिसर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

अस्पताल में डॉ. सूरज कुमार ने परीक्षण के बाद बताया कि मुकेश कुमार को जब अस्पताल लाया गया, तो वह मृत अवस्था में था.

वहीं गंभीर रूप से घायल प्रिंस कुमार का प्राथमिक इलाज कर बेहतर न्यूरो व अन्य इलाज हेतु नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. मुकेश की मौत की पुष्टि होते ही अस्पताल परिसर चीत्कारों से गूंज उठा और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया.

इस संबंध में रजौली थानाध्यक्ष रणजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल को तुरंत अस्पताल परिसर और घटनास्थल पर मुस्तैद कर दिया गया है. पुलिस द्वारा दुर्घटनाग्रस्त टेंपो को जब्त कर नियमों के तहत आगे की छानबीन और कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.

Also Read: नवादा के रजौली में दो पक्षों में खूनी संघर्ष: दर्जन भर लोग घायल, 3 गंभीर

बूथ स्तर पर मजबूत होगा साहू समाज! रजौली में नवगठित टीम का अंगवस्त्र देकर अभिनंदन, युवाओं से भागीदारी की अपील

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन