मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

वारिसलीगंज के बरनामां गांव की घटना
विज्ञापन
वारिसलीगंज
. थाना क्षेत्र के बरनामां गांव निवासी राजेंद्र मांझी के पुत्र सतीश मांझी ने गाली-गलौज व मारपीट की प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में थाने में आवेदन दिया गया है. इसमें बताया गया है कि आठ नवंबर 24 को मामूली बात को लेकर हुए विवाद में टीकाबिगहा गांव निवासी विरेंद्र यादव, रवि यादव, फोटल यादव व राजकुमार यादव गाली-गलौज करने लगा. मना करने पर बूरी तरह पिटाई कर दी. जाति���ूचक शब्द का प्रयोग करते हुए गालियां दीं. वहीं, पुलिस को सूचना देने पर जान मारने की धमकी दी गयी. इससे पीड़ित सहित अन्य परिजन डरे-सहमे हुए हैं. थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










