ePaper

नीलाम पत्रवाद को लेकर जिला प्रशासन सख्त, बॉडी वारंट करें जारी : डीएम

Updated at : 02 Mar 2025 10:43 PM (IST)
विज्ञापन
नीलाम पत्रवाद को लेकर जिला प्रशासन सख्त, बॉडी वारंट करें जारी : डीएम

Nawada News : डीआरडीए के सभागार में आयोजित की गयी अहम बैठक

विज्ञापन

फोटो कैप्शन- बैठक करते अधिकारी. प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय जिला प्रशासन ने नीलाम पत्रवाद के मामलों के त्वरित समाधान और कठोर क्रियान्वयन को लेकर सख्त रुख अपनाया है. इसी क्रम में रविवार को डीआरडीए सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी. इसकी संयुक्त अध्यक्षता डीएम रवि प्रकाश व एसपी अभिनव धीमान ने की. बैठक के दौरान डीएम रवि प्रकाश ने सभी सर्टिफिकेट पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे योग्य लंबित मामलों में बॉडी वारंट जारी करें. साथ ही, सभी थाना अध्यक्षों को इन वारंटों के शीघ्र क्रियान्वयन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिये गये. अधिकारियों को सख्त हिदायत दी गयी कि नीलाम पत्रवाद मामलों के निष्पादन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. डीएम ने सख्त लहजे में कहा कि जो भी मामले लंबित हैं, उन्हें शीघ्र सुलझाया जाए. पुलिस प्रशासन को भी आदेश दिया गया कि वे वारंट के क्रियान्वयन में तेजी लाएं और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करें. बैठक में डीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे नियमित रूप से समीक्षा बैठकें करें. नीलाम पत्रवाद मामलों की प्रगति की रिपोर्ट प्रस्तुत करें. बैठक में डीडीसी, एडीएम, एसडीओ नवादा सदर और रजौली, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, डीसीएलआर नवादा, गोपनीय शाखा प्रभारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी के अलावा सभी बीडीओ, सीओ और सभी थानाअध्यक्ष के साथ अन्य पदाधिकारी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन