ePaper

छह मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन

Updated at : 02 Sep 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
छह मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन

सदर अस्पताल में व्यवस्था

विज्ञापन

सदर अस्पताल में व्यवस्था

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय. सदर अस्पताल में अत्याधुनिक उपकरणों के साथ आंखों का बेहतर ऑपरेशन किया जा रहा है. एक ओर जहां सदर अस्पताल में आंखों का बेहतर इलाज किया जा रहा है, तो दूसरी ओर सफल ऑपरेशन भी हो रहा है. नेत्र शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ एसडी अरैयर ने बताया कि नेत्र रोग से संबंधित सभी तरह के इलाज की पूरी व्यवस्था सदर अस्पताल में मौजूद है. ऑपरेशन की भी अत्याधुनिक तरीके से व्यवस्था की गयी है. प्रत्येक सप्ताह ऑपरेशन होता है. मंगलवार को छह मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया और उन्हें समुचित उपाय भी बताये गये. ऑपरेशन करने के बाद मरीज को दवाइयां नि:शुल्क उपलब्ध करायी गयीं. नेत्र शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ एसडी अरैयर के साथ-साथ डॉ ललन प्रसाद, जीएनएम कनक लता, राधा कुमारी ऑपरेशन के दौरान मौजूद थीं.

नि:शुल्क सुविधा उपलब्ध

नेत्र शल्य रोग विशेषज्ञ डॉ एसडी अरैयर ने बताया कि सदर अस्पताल में आंखों की जांच से लेकर दवाइयां के साथ-साथ आंखों के ऑपरेशन और लेंस बदलने तक की सारी सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध करायी जाती है. मरीज के रहने और खाने की भी व्यवस्था सदर अस्पताल में भी नि:शुल्क उपलब्ध होती है. किसी भी तरह की आंखों से संबंधित बीमारियों के लिए सदर अस्पताल के नेत्र विभाग में संपर्क कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

VISHAL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन