14 अगस्त तक पंचायतों में लगेगा जीवन प्रमाणीकरण शिविर, बीडीओ ने दिए आवश्यक निर्देश

Updated:
विज्ञापन
14 अगस्त तक सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारी जीवन का प्रमाणीकरण कराएं

Nawada News : काशीचक प्रखंड में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है। 14 अगस्त तक पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर इसे निःशुल्क पूरा करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन

Nawada News : काशीचक प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) विजय कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में कार्यपालक सहायकों, पंचायत सचिवों, किसान सलाहकारों, कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) संचालकों एवं पंचायत रोजगार सेवकों ने भाग लिया.

14 अगस्त तक निःशुल्क होगा जीवन प्रमाणीकरण

बैठक में जिलाधिकारी के पत्रांक 867 के आलोक में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभुकों के जीवन प्रमाणीकरण पर विस्तार से चर्चा की गई. बीडीओ ने सभी संबंधित कर्मियों और सीएससी संचालकों को निर्देश दिया कि 14 अगस्त तक लंबित सभी पेंशनधारियों का पंचायत स्तर पर विशेष शिविर लगाकर निःशुल्क जीवन प्रमाणीकरण कराया जाए.

पंचायतवार प्रवेक्षक और कर्मियों की हुई तैनाती

बीडीओ ने प्रत्येक पंचायत में आयोजित होने वाले शिविर में संबंधित कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने बताया कि प्रत्येक पंचायत में कार्यपालक सहायक, विकास मित्र, किसान सलाहकार, कॉमन सर्विस सेंटर संचालक एवं पंचायत रोजगार सेवकों की प्रतिनियुक्ति की गई है. साथ ही प्रत्येक दो पंचायतों के लिए एक प्रवेक्षक नियुक्त किया गया है, जो शिविर के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का त्वरित समाधान करेंगे.

इन अधिकारियों को बनाया गया प्रवेक्षक

बीडीओ विजय कुमार ने बताया कि चंडीनावां और सुभानपुर पंचायत के लिए आविद हुसैन, रेबरा एवं खखरी पंचायत के लिए पंचायत सचिव अरुण कुमार, बेलड़ एवं बिरनामा पंचायत के लिए पंचायत सचिव पवन कुमार तथा पार्वती पंचायत के लिए ओमप्रकाश निराला को प्रवेक्षक बनाया गया है. उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मियों को समयबद्ध तरीके से जीवन प्रमाणीकरण अभियान पूरा कराने का निर्देश दिया.

Also Read : अंतरराष्ट्रीय युवा संसद में नवादा की माही भारद्वाज बनीं 'बेस्ट डेलीगेट', बढ़ाया बिहार का मान



विज्ञापन
Manoj

लेखक के बारे में

By Manoj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन