25 जुलाई तक डीलरों को अगस्त तक का खाद्यान्न देने का एसएफसी को निर्देश

Published by : VISHAL KUMAR Updated At : 19 Jul 2025 6:13 PM

विज्ञापन

NAWADA NEWS.जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी. जिसमें खाद्यान्न वितरण, निरीक्षण, नए राशन कार्ड का निर्माण, जन वितरण प्रणाली की दुकान, न्यायालय वाद आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

खाद्यान्न वितरण, आधार सीडिंग व इ-केवाइसी करने लगभग लक्ष्य पूरा

बैठक में अधिकारियों ने की समीक्षा

प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय

जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक डीएम रवि प्रकाश की अध्यक्षता में शनिवार को समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी. जिसमें खाद्यान्न वितरण, निरीक्षण, नए राशन कार्ड का निर्माण, जन वितरण प्रणाली की दुकान, न्यायालय वाद आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा की गयी. समीक्षा के क्रम में पाया गया कि नवादा जिले में 99.74 प्रतिशत आधार सीडिंग किया गया है. डीएम ने शत-प्रतिशत आधार सीडिंग कराने का निर्देश दिया. उन्होंने आधार सीडिंग के लिए एमओ और डीलर को निर्देश दिया कि जिनका आधार सीडिंग पूर्ण नहीं हुआ है, उनकी सूची तैयार करें और हर हाल में आधार सीडिंग करना सुनिश्चित करें. उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर ज्यादा से ज्यादा इ-केवाइसी व आधार सीडिंग कराएं. बताया गया कि जिले में 79.66 प्रतिशत इ-केवाइसी अब तक किया गया है. सभी एमओ को पंचायतवार डीलरों के साथ बैठक कर इ-केवाइसी पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. डीएम ने एसडीओ नवादा सदर व रजौली को निर्देश दिया कि वे उन डीलरों के साथ बैठक कर इ-केवाइसी पूर्ण कराना सुनिश्चित करें. डीएम ने एसएफसी को निर्देश दिया कि 25 जुलाई 2025 तक सभी डीलरों को अगस्त माह तक के खाद्यान्न की आपूर्ति गोदाम से कराना सुनिश्चित करें. बैठक में एसडीओ नवादा अमित अनुराग, प्रभारी जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजकुमार सिन्हा, डीएम एसएफसी प्रितम कुमार सिंह के साथ-साथ सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHAL KUMAR

लेखक के बारे में

By VISHAL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन