नवादा में नीट पेपर लीक को लेकर छात्रों का प्रदर्शन: पुलिस ने किया 2 दिनों का हाई अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Author Bablu kumar|Edited by Sakshi Kumari
Updated:
विज्ञापन
पुलिस को निर्देशित करते सदर अनुमंडल पदाधिकारी

पुलिस को निर्देशित करते सदर अनुमंडल पदाधिकारी

Nawada NEET Protest News : NEET परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ नवादा में छात्रों का विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. जिले में छात्र-छात्राओं के आंदोलन को देखते हुए पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं.

विज्ञापन

Nawada NEET Protest News : देशभर में तूल पकड़ चुके नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर नवादा में भी छात्रों का गुस्सा चरम पर है. जिले में छात्र-छात्राओं के प्रस्तावित आंदोलन और उग्र विरोध-प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. किसी भी तरह की अप्रिय घटना या स्थिति से निपटने के लिए नवादा जिले में दो दिनों के लिए हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

धरना स्थलों पर पुलिस बल की भारी तैनाती

संभावित प्रदर्शन को लेकर प्रशासन ने सभी धरना स्थलों, प्रमुख चौक-चौराहों और मार्च के रास्तों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. इन संवेदनशील जगहों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ-साथ विशेष स्वाट टीम के जवानों को भी मोर्चे पर लगाया गया है. वरीय अधिकारियों द्वारा लगातार पूरे हालात की मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि शांति व्यवस्था कायम रहे.

वाहनों की सघन जांच और संदिग्धों पर नजर

छात्र आंदोलन की आड़ में किसी अवांछित या असमाजिक गतिविधि को रोकने के लिए शहर में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है. प्रमुख रास्तों और संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग लगाकर हर छोटे-बड़े वाहन की सघन जांच की जा रही है. पुलिस की टीम आने-जाने वाले हर संदिग्ध व्यक्ति और वाहन पर पैनी नजर रख रही है.

अधिकारियों ने की शांति बनाए रखने की अपील

सुरक्षा इंतजामों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना सभी का लोकतांत्रिक अधिकार है. हालांकि यदि किसी ने भी कानून-व्यवस्था को हाथ में लेने या भंग करने का प्रयास किया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. प्रशासन ने सभी छात्रों और आम जनता से शांति बनाए रखने तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न देने की खास अपील की है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पूरे जिले में पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त कर रही है.

Also Read : नवादा के 6000 परिवारों को मिलेगा फ्री राशन, रजौली की पंचायतों में बांटे जा रहे फॉर्म, जानें किसे मिलेगा लाभ


विज्ञापन
Bablu Kumar

लेखक के बारे में

By Bablu Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन