नवादा के नारद संग्रहालय में अब देना होगा प्रवेश शुल्क, 12 वर्ष तक के बच्चों का नहीं लगेगा टिकट

Updated:
विज्ञापन

नारद: संग्रहालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा के नारद संग्रहालय में अब प्रवेश के लिए शुल्क देना होगा. 0 से 12 वर्ष के बच्चों के लिए 5 रुपए और 12 वर्ष से ऊपर के लोगों के लिए 10 रुपए का शुल्क निर्धारित किया गया है. हालांकि, स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थी समूह में आने पर और दिव्यांगजन निःशुल्क प्रवेश कर सकेंगे. संग्रहालय पाल काल सहित विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों की कलाकृतियों को संरक्षित करता है.

विज्ञापन

नवादा के प्रमुख दर्शनीय स्थलों में शामिल नारद संग्रहालय में घूमने आने वाले लोगों को अब प्रवेश के लिए शुल्क देना होगा. मिली जानकारी के अनुसार नारद संग्रहालय में पहली बार शुल्क लागू किया गया है. वहीं विभागीय जानकारी के अनुसार 0 से 12 वर्ष तक के बच्चों को 5 रुपए और 12 वर्ष से ऊपर के लोगों को 10 रुपए का शुल्क देना होगा. जबकि कॉलेज और स्कूल के विद्यार्थी अगर समूह में दर्शन के लिए आते हैं तो उन्हें निःशुल्क प्रवेश दिया जायेगा. वहीं दिव्यांगजनों के लिए भी दर्शन करने की सुविधा निःशुल्क है.

विज्ञापन

दर्शन करने का समय

नारद संग्रहालय में दर्शन करने के लिए कोई भी सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दर्शन कर सकते हैं. वहीं पब्लिक के लिए मंगलवार से रविवार तक दर्शन के लिए म्यूजियम खुला रहता है. जबकि सोमवार को म्यूजियम बंद रहता है. नारद संग्रहालय में पाल काल समेत विभिन्न ऐतिहासिक कालखंडों की प्राचीन मूर्तियां, कलाकृतियां और अन्य पुरातात्विक सामग्री संरक्षित हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन