नवादा में जिला स्तरीय जनसुनवाई में 40 परिवाद आए, डीएम ने अधिकारियों को दिया समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

मामले को निपटाते सदर एसडीओ | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा समाहरणालय में जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई में विभिन्न प्रखंडों से 40 शिकायतें आईं. डीएम ने अधिकारियों को त्वरित व पारदर्शी जांच के निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

नवादा समाहरणालय सभाकक्ष में सोमवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे आमजनों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से जिला पदाधिकारी को अवगत कराया. जनसुनवाई के दौरान कुल 40 परिवाद प्राप्त हुए.

विज्ञापन

डीएम ने सभी परिवादियों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया. थाली थाना क्षेत्र के पत्थलचट्टी निवासी नीतीश कुमार ने नाली निर्माण, अकबरपुर थाना क्षेत्र के तेलभद्रों गांव निवासी गोरेलाल राजवंशी ने सड़क निर्माण, नारदीगंज थाना क्षेत्र के जनपुरा निवासी राजेंद्र सिंह ने अतिक्रमण हटाने तथा शाहपुर थाना क्षेत्र के लाल बिगहा निवासी संजीत कुमार ने जमीन विवाद से संबंधित आवेदन दिया. इसके अलावा विभिन्न विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं को लेकर भी लोगों ने आवेदन सौंपे.

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक परिवाद की गंभीरता से जांच करते हुए समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करें. उन्होंने परिवादियों को उनके मामलों में की गयी कार्रवाई की जानकारी देने का भी निर्देश दिया. कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों के पास जांच व कार्रवाई के लिए भेजा गया.ट

इधर, अनुमंडल कार्यालय में एसडीओ नवादा सदर अमित अनुराग की अध्यक्षता में भी जनसुनवाई हुई. इसमें अनुमंडल क्षेत्र से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं. एसडीओ ने संबंधित अधिकारियों को आवेदनों की जांच कर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन