नवादा के सरकारी स्कूल में चोरी, स्टोर रूम का ताला तोड़ चावल का बोरा और खिलौना ले गए

खाली बक्सा
Nawada News : नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, कुशाहन में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर विद्यालय प्रशासन की नींद उड़ा दी. चोरों ने भंडार कक्ष का ताला तोड़कर मिड-डे मील योजना के लिए रखा चावल, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक सामान चुरा लिया.
Nawada News : (पप्पु कुमार प्रभाकर) नवादा जिले के सिरदला प्रखंड के राजकीय मध्य विद्यालय, कुशाहन में अज्ञात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर विद्यालय प्रशासन की नींद उड़ा दी. चोरों ने भंडार कक्ष का ताला तोड़कर मिड-डे मील योजना के लिए रखा चावल, खेल सामग्री और अन्य आवश्यक सामान चुरा लिया. प्रारंभिक अनुमान के अनुसार विद्यालय को करीब 50 हजार रुपये का नुकसान हुआ है.
सुबह खुला स्कूल, टूटा मिला स्टोर रूम का ताला
सोमवार सुबह विद्यालय खुलने पर चोरी की घटना का खुलासा हुआ. प्रभारी प्रधानाध्यापिका सुनिधि कश्यप ने बताया कि सुबह करीब छह बजे विद्यालय कर्मियों ने फोन कर भंडार कक्ष का ताला टूटा होने की सूचना दी. सूचना मिलने पर जब वह विद्यालय पहुंचीं तो स्टोर रूम का ताला टूटा मिला और अंदर रखा सामान गायब था.
10 क्विंटल से अधिक चावल भी ले गए चोर
विद्यालय प्रशासन के अनुसार चोर मिड-डे मील योजना के लिए रखा 10 क्विंटल से अधिक चावल अपने साथ ले गए. इसके अलावा खेलकूद सामग्री, थाली, लोटा, गिलास समेत अन्य जरूरी सामान भी चोरी कर लिया गया. चोरी के कारण विद्यालय की मिड-डे मील व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है.
पहले भी हो चुका है चोरी का प्रयास
प्रधानाध्यापिका ने बताया कि इससे पहले भी विद्यालय में चोरी का प्रयास किया जा चुका है. लगातार हो रही घटनाओं से विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है. विद्यालय परिसर की सुरक्षा मजबूत करने की मांग उठने लगी है.
घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश
चोरी की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण विद्यालय पहुंच गए. लोगों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय जैसी सार्वजनिक संस्थाओं में चोरी होना गंभीर मामला है.
पुलिस ने शुरू की जांच
विद्यालय प्रशासन ने सिरदला थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है. थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चोरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










