नवादा में युवक का सिर मुंडवाकर कालिख पोती, 14 नामजद समेत 20 अज्ञात पर केस दर्ज

सांकेतिक तस्वीर
Nawada News : नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव में एक युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक का सिर मुंडवाकर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई, थूक चटवाया गया और पूरे गांव में घुमाते हुए उसकी पिटाई की गई.
Nawada News : नवादा जिले के पकड़ीबरावां थाना क्षेत्र के सुदनपुर गांव में एक युवक के साथ कथित तौर पर अमानवीय व्यवहार किए जाने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक का सिर मुंडवाकर उसके चेहरे पर कालिख पोती गई, थूक चटवाया गया और पूरे गांव में घुमाते हुए उसकी पिटाई की गई.
चोरी की नीयत से घुसने का आरोप
पीड़ित शाहनवाज ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि वह अपने घर में सो रहा था. इसी दौरान करीब 30 लोग उसके घर में घुस आए और जबरन पकड़कर गांव के एक व्यक्ति के घर ले गए। वहां उस पर चोरी की नीयत से घर में प्रवेश करने का आरोप लगाया गया.
आरोप से इनकार करने पर की गई मारपीट
शाहनवाज के अनुसार, आरोपों से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट की गई. इसके बाद उसका सिर मुंडवाया गया, चेहरे पर कालिख पोती गई और कथित तौर पर थूक चटवाया गया. पीड़ित का कहना है कि बाद में उसे पूरे गांव में घुमाकर प्रताड़ित किया गया.
14 नामजद और 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
पीड़ित के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मामले में 14 नामजद और 20 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुट गई है.
न्याय नहीं मिला तो उठाऊंगा कठोर कदम
आवेदन में पीड़ित ने कहा है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह कोई कठोर कदम उठाने को विवश हो सकता है. इस बयान के बाद मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है.
गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी
पकड़ीबरावां थाना अध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित के आवेदन पर कांड संख्या 242/26 दर्ज कर लिया गया है. मामले में दो विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.
कानून हाथ में लेने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जो भी कानून का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Also Read : जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर आज बदले हुए रूट से चलेगी, जानें परिवर्तित रूट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










