Nawada News. सुबह योग, दिन में परीक्षा व बैठक, शाम में आरती का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
Nawada News. सुबह योग, दिन में परीक्षा व बैठक, शाम में आरती का आयोजन

गोवर्धन मंदिर नवादा.

Nawada News. नवादा शहर में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सुबह 5:00 बजे से शहर के कई स्थानों पर नागरिक योगाभ्यास करेंगे. सुबह 10:00 बजे से 19 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड क्लर्क की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे.

विज्ञापन

Nawada News. नवादा शहर में बुधवार को विभिन्न स्थानों पर कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे. सुबह 5:00 बजे से शहर के कई स्थानों पर नागरिक योगाभ्यास करेंगे. सुबह 10:00 बजे से 19 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड क्लर्क की परीक्षा आयोजित होगी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल होंगे. इसी समय विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों पर कृषि विभाग का प्रशिक्षण शिविर भी चलेगा. सुबह 11:00 बजे समाहरणालय में जिलाधिकारी की महत्वपूर्ण बैठक होगी. शाम 6:00 बजे गोवर्धन मंदिर में संध्या आरती का आयोजन किया जायेगा. 

आस्था का केंद्र बना गोवर्धन मंदिर

बिहार के नवादा के हरिश्चंद्र स्टेडियम स्थित गोवर्धन मंदिर में दक्षिण भारत शैली पर आधारित भव्य मंदिर बनाया गया है. मंदिर में तीन नये मंदिरों का निर्माण कराया गया है. इन सभी मंदिरों का निर्माण दक्षिण भारत के कारीगरों की ओर से किया गया गया है. नवादा का यह मंदिर भव्य दार्शनिक स्थल के रूप में अंकित हो गया है. मंदिर की चारों तरफ देवी देवता को आकर्षक लुक के साथ बनाया गया है. इस तरह का मंदिर दक्षिण भारत में ही देखने को मिलता है. अब ऐसा मंदिर नवादा में भी देखने को मिल रहा है. गोवर्धन मंदिर में प्रतिदिन सुबह और शाम आरती का आयोजन किया जाता है, जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं. नवादा का गोवर्धन मंदिर इन दिनों जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है. इसकी एक झलक पाने के लिए लोग दूर दूर से आते हैं. 

शहर में होने वाले कार्यक्रम

सुबह 5:00 बजे से-शहर के कई स्थानों पर योगाभ्यास होगा.

सुबह 10:00 बजे से-शहर के 19 परीक्षा सेंटरों पर होमगार्ड कलर्क की परीक्षा होगी.

सुबह 10:00 बजे से-विभिन्न प्रखंड मुख्यालय पर कृषि विभाग का प्रशिक्षण शिविर लगेगा.

सुबह 11:00 बजे से-समाहरणालय में डीएम की बैठक होगी.

शाम 6:00 बजे से-गोवर्धन मंदिर में संध्या आरती होगी.

विज्ञापन
Gauri Shankar

लेखक के बारे में

By Gauri Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन