नवादा में बिजली करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत, किसान का रो रो कर बुरा हाल

Published by : Vivek Singh Updated At : 14 May 2026 11:48 AM

विज्ञापन

घटनास्थल की तस्वीर

Nawada News: नवादा जिले के गोविंदपुर पंचायत के हरनारायणपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिजली करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई. वहीं दो अन्य पशु भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए. जानकारी के अनुसार किसान प्रतिदिन की तरह सुबह अपने दुधारू भैंस का दूध निकालने के बाद घर से बाहर गए हुए थे।. इसी दौरान घर के समीप स्थित बिजली के खंभे में अचानक करंट प्रवाहित होने लगा. बताया जाता है कि भैंस खंभे के संपर्क में आ गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जर्जर बिजली व्यवस्था और खंभों में उतर रहे करंट के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है . उन्होंने बिजली विभाग एवं प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके.

विज्ञापन

Nawada News🙁जावेद नज़फ़) नवादा जिले के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत हरनारायणपुर गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में बिजली करंट की चपेट में आने से एक दुधारू भैंस की मौत हो गई है.

घटना के बाद पशुपालक किसान उपेंद्र यादव एवं उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. वहीं दो अन्य पशु भी करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बच गए है.

घटना के बारे में किसान ने क्या बताया?


जानकारी के अनुसार किसान उपेंद्र यादव प्रतिदिन की तरह सुबह अपने दुधारू भैंस का दूध निकालने के बाद घर से बाहर गए हुए थे. इसी दौरान घर के समीप स्थित बिजली के खंभे में अचानक करंट प्रवाहित होने लगा.

जिसके बाद भैंस खंभे के संपर्क में आ गई और करंट लगने से उसकी मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने तत्काल अन्य पशुओं को वहां से हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही बताया


घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए. ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जर्जर बिजली व्यवस्था और खंभों में उतर रहे करंट के कारण आए दिन हादसे की आशंका बनी रहती है.

समय रहते विभाग द्वारा जांच और मरम्मत नहीं किए जाने से लोगों एवं मवेशियों की जान खतरे में पड़ रही है.

किसान ने बिजली विभाग से उचित मुआवजे की मांग की


पीड़ित किसान उपेंद्र यादव ने बताया कि मृत भैंस दुधारू थी और उसी के दूध बेचकर परिवार का जीविकोपार्जन चलता था. भैंस की मौत से परिवार आर्थिक संकट में आ गया है. उन्होंने बिजली विभाग एवं प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके.


ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मामले की जांच कर पीड़ित परिवार को जल्द मुआवजा उपलब्ध कराने तथा बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके.

Also Read: बेगूसराय के बखरी में घर से बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या

विज्ञापन
Vivek Singh

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

Vivek Singh is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन