भक्तिभाव से माता भगवती की हुई प्राणप्रतिष्ठा

Updated:
विज्ञापन
भक्तिभाव से माता भगवती की हुई प्राणप्रतिष्ठा

स्थानीय बाजार में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह बड़ी देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूजा-अर्चना की गयी.

विज्ञापन

नारदीगंज.

स्थानीय बाजार में आयोजित नौ दिवसीय शतचंडी महायज्ञ सह बड़ी देवी प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर पूजा-अर्चना की गयी. वाराणसी के यज्ञाचार्य समाधि बाबा व उनके 11 सहयोगी ब्राह्मणों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नवनिर्मित मंदिर में बड़ी देवी मां समेत अन्य देवी-देवताओं की प्राणप्रतिष्ठा करायी. इसके बाद श्रद्धालुओं के दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ. ढोल-बाजे और ”जय माता दी” के उद्घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा. मुख्य यजमान के रूप में संदीप कुमार व उनकी पत्नी रानी देवी, प्रवेश राम व उनकी पत्नी रेशम देवी ने अनुष्ठान पूर्ण किया. महोत्सव के दौरान रात्रि में वाराणसी की कथावाचिका किशोरी कृष्ण नंदनी ने संगीतमयी श्रीमद्भागवत कथा का व्याख्यान किया. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोपी रास का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन किया. कथा में बताया गया कि किस प्रकार श्रीकृष्ण ने मथुरा जाकर अत्याचारी कंस का संहार किया. इसके साथ ही वृंदावन से आए कलाकारों ने रासलीला का उत्कृष्ट मंचन किया, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर विनय कुमार साव, कृष्णदेव चक्रवर्ती, राजीव रंजन, संजय कुमार गुप्ता, अमित साव और विनोद कुमार सहित बड़ी संख्या में गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे. पूर्व उप प्रमुख बच्चू साव, अखिलेश यादव, अजय यादव, महेंद्र शाह, सुजीत कुमार और अजीत पांडेय समेत दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने भी अनुष्ठान में हिस्सा लिया.

विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन