राज्य स्तरीय हैंडबॉल में नवादा की बेटियों का जलवा, विजेता खिलाड़ियों को मिला सम्मान

Author Vishal kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन
हैंडबॉल के खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्कूल निदेशक व अन्य | Prabhat Khabar Network

हैंडबॉल के खिलाड़ियों को सम्मानित करते स्कूल निदेशक व अन्य | Prabhat Khabar Network

नवादा की बेटियों ने राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार जीत दर्ज की है. 30 टीमों को पछाड़कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को मॉडर्न इंग्लिश स्कूल में सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

Nawada News : राज्य स्तरीय सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर नवादा जिले का नाम रोशन करने वाली खिलाड़ियों को मॉडर्न इंग्लिश स्कूल, कुंती नगर, नवादा की ओर से सम्मानित किया गया. बिहार के सासाराम में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में नवादा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया.

30 टीमों के बीच नवादा की टीम ने मारी बाजी

सासाराम में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों की करीब 30 टीमों ने हिस्सा लिया था. प्रतियोगिता में नवादा जिले का प्रतिनिधित्व मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की खिलाड़ियों ने किया. शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि पटना जिला की टीम दूसरे स्थान पर रही.

खिलाड़ियों को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी विजेता खिलाड़ियों को स्मृति-चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस दौरान खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. सम्मान समारोह में खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और खेल भावना की जमकर सराहना की गई.

खेल से बढ़ता है अनुशासन और नेतृत्व क्षमता

नवादा हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष एवं मॉडर्न इंग्लिश स्कूल के निदेशक डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि खेल केवल शारीरिक क्षमता का विकास नहीं करता, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करता है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से पूरे राज्य में नवादा का मान बढ़ाया है और वे अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनी हैं.

कप्तान वैष्णवी के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने लहराया परचम

उन्होंने बताया कि कप्तान वैष्णवी के नेतृत्व में अवनी वत्स, रागिनी, रिया राज, अदिति, मुस्कान, देविका, आकांक्षा, रूही नयन, सलोनी, काजल और सपना ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. सभी खिलाड़ी मॉडर्न इंग्लिश स्कूल की छात्राएं हैं.

राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नाम रोशन करने की उम्मीद

विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों की मेहनत और समर्पण की प्रशंसा करते हुए विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नवादा, बिहार और देश का नाम रोशन करेंगी.


विज्ञापन
Vishal Kumar

लेखक के बारे में

By Vishal Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन