नवादा NH-20 पर अवैध पार्किंग करने वाले बस व भारी वाहन संचालक सावधान, अब सीधे कटेगा चालान

Author Bablu kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फ़ोटो कैप्शन-बैठक करते पदाधिकारीगण | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिला प्रशासन ने NH-20 पर सड़क सुरक्षा को बेहतर बनाने के लिए सख्त कदम उठाए हैं. अवैध पार्किंग करने वाले बस और भारी वाहन संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जाएगा. साथ ही, स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य किया गया है.

विज्ञापन

Nawada News : नवादा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. बुधवार को जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में एनएच-20 के सर्विस रोड पर अवैध रूप से वाहन खड़ा करने वाले बस एवं भारी वाहन संचालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान के साथ दंडात्मक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए.

विज्ञापन

NH-20 सर्विस रोड से हटेगा अतिक्रमण, हिसुआ चौक पर चलेगा विशेष अभियान

बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को एनएच-20 और सर्विस रोड पर अवैध पार्किंग तथा अतिक्रमण के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्देश दिया गया. संबंधित थाना, अंचलाधिकारी और अतिरिक्त पुलिस बल की सहायता से अतिक्रमण हटाया जाएगा. दुर्घटना संभावित स्थानों पर आवश्यकता के अनुसार स्पीड ब्रेकर भी बनाए जाएंगे. डीएम ने हिसुआ चौक का संयुक्त निरीक्षण कर सड़क पर खड़े बसों और भारी वाहनों पर चालान काटने तथा नवनिर्मित हिसुआ बस स्टैंड से जल्द बस परिचालन शुरू कराने का निर्देश दिया.

स्कूल वाहनों में सुरक्षा मानकों का पालन होगा अनिवार्य

डीएम ने सभी विद्यालय वाहनों में स्पीड गवर्नर, जीपीएस, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस, पैनिक बटन और रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप अनिवार्य रूप से लगाने के निर्देश दिए. 14 सीटर से अधिक क्षमता वाले वाहनों में सीसीटीवी कैमरा और प्रशिक्षित परिचारक रखना भी जरूरी होगा. निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को ले जाने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

तीन महीने में 42 स्कूल और 62 वाहनों पर कार्रवाई

जिला परिवहन पदाधिकारी रंजीत कुमार ने बताया कि मई से जुलाई 2026 के बीच मोटर वाहन नियमों के उल्लंघन के मामलों में 42 विद्यालयों और 62 स्कूल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. बैठक में यातायात डीएसपी अभिषेक कुमार, एमवीआई तथा संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन