नवादा में ट्रैफिक पुलिस का एक्शन, अगस्त में वसूला 4.75 लाख जुर्माना; एक दिन में रिकॉर्ड 1.12 लाख
वाहन जांच करते पुलिस | Prabhat Khabar Network
नवादा में यातायात पुलिस अगस्त महीने में पूरी तरह एक्शन में रही. सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए गए विशेष अभियान में नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से कुल 4 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. 16 अगस्त को एक दिन में सबसे अधिक 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया.
Nawada Traffic Fine August : नवादा में सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस अगस्त माह में पूरी तरह एक्शन मोड में रही. जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, बाजारों और प्रमुख मार्गों पर लगातार वाहन जांच अभियान चलाया गया.
इस दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अगस्त माह में कुल 4 लाख 75 हजार रुपये का जुर्माना वसूला. पुलिस की लगातार कार्रवाई से नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही.
31 दिनों में वसूला 4.75 लाख का फाइन, 16 अगस्त को सर्वाधिक वसूली
यातायात थाना से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अगस्त माह में लगभग प्रत्येक दिन वाहन जांच अभियान चलाया गया. 1 अगस्त को 22 हजार, 2 अगस्त को 20 हजार, 3 अगस्त को 8,500, 4 अगस्त को 31,500 और 5 अगस्त को 20 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया.
वहीं 6 अगस्त को 12 हजार, 7 अगस्त को 15,500, 8 अगस्त को 500, 9 अगस्त को 20 हजार और 10 अगस्त को 23,500 रुपये का फाइन किया गया. इसके बाद भी अभियान की रफ्तार कम नहीं हुई. 11 अगस्त को 17 हजार, 12 अगस्त को 10 हजार, 13 अगस्त को 6,500 और 14 अगस्त को 2,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया. 15 अगस्त को कोई जुर्माना नहीं हुआ. वहीं 16 अगस्त को एक ही दिन में 1 लाख 12 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया, जो पूरे महीने का सबसे अधिक दैनिक फाइन रहा.
महीने के अंतिम दिनों तक जारी रही पुलिस की सख्ती
16 अगस्त के बाद भी यातायात पुलिस ने वाहन जांच अभियान लगातार जारी रखा. 17 अगस्त को 3 हजार, 18 अगस्त को 10 हजार, 19 अगस्त को 6,500, 20 अगस्त को 27 हजार, 21 अगस्त को 9,500, 22 अगस्त को 1 हजार और 23 अगस्त को 21,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.
इसके अलावा 24 अगस्त को 20 हजार, 25 अगस्त को 4,500, 26 अगस्त को 2 हजार, 27 अगस्त को 8 हजार, 28 अगस्त को 9 हजार, 29 अगस्त को 11,500, 30 अगस्त को 11 हजार और 31 अगस्त को 8,500 रुपये का फाइन किया गया.
जुर्माना वसूलना नहीं, सड़क सुरक्षा है मुख्य मकसद
यातायात थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार ने बताया कि वाहन जांच अभियान का उद्देश्य केवल लोगों से जुर्माना वसूलना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है.
उन्होंने कहा कि हेलमेट, सीट बेल्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के आवश्यक कागजात समेत यातायात के अन्य नियमों का पालन करने वाले चालकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती.
नियमों के पालन की अपील, आगे भी जारी रहेगा अभियान
यातायात थानाध्यक्ष विद्याशंकर कुमार ने वाहन चालकों से अपील की कि दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करें. वाहन के सभी जरूरी दस्तावेज साथ रखें और सड़क पर निर्धारित नियमों का पालन करें.
उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से जुर्माने से बचने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी लाई जा सकती है. आने वाले दिनों में भी जिलेभर में विशेष वाहन जांच अभियान जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए