नवादा : हिसुआ में मृतक प्रणय चंद्रवंशी के परिजनों से मिले सांसद भीम सिंह, बोले- अपराधियों पर हर हाल में होगी कड़ी कार्रवाई
पीड़ित परिवार से मिलते राज्यसभा सांसद भीम सिंह | Prabhat Khabar Network
राज्यसभा सांसद डॉ. भीम सिंह ने नवादा के हिसुआ में मृतक प्रणय चंद्रवंशी के शोकाकुल परिवार से मिलकर सांत्वना दी. उन्होंने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया और घटना में शामिल अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया.
Nawada News : राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भीम सिंह मंगलवार को नवादा जिले के हिसुआ पहुंचे और मृतक प्रणय चंद्रवंशी के घर जाकर उनके शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए घटना पर गहरा दुख जताया और हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.
सांसद ने परिजनों का ढांढस बंधाते हुए कहा कि प्रणय की हत्या की घटना अत्यंत दुखद और निंदनीय है. इस घटना से परिवार के साथ-साथ समाज को भी गहरा आघात पहुंचा है.
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, कड़ी कार्रवाई का मिला आश्वासन
डॉ. भीम सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि घटना में शामिल किसी भी अपराधी को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए.
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव स्तर पर प्रयास किया जाएगा. सांसद की इस पहल से परिजनों को न्याय की उम्मीद बंधी.
सांसद ने परिजनों से ली घटना की पूरी जानकारी
मुलाकात के दौरान उन्होंने परिवार के सदस्यों से घटना की जानकारी ली और उनकी पीड़ा को करीब से समझने का प्रयास किया.
वार्ता के दौरान मौजूद रहे कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी
इस दौरान मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. पप्पू कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश अध्यक्ष जीत कुमार, जिला अध्यक्ष चंदन कुमार चंद्रवंशी, डॉ. केपी चंद्रवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सिद्धनाथ चंद्रवंशी, प्रदेश महामंत्री दिलीप चंद्रवंशी, प्रदेश मंत्री (अत्यंत पिछड़ा वर्ग चेतना मंच) प्रोफेसर डॉ. मिथिलेश कुमार निषाद, प्रदेश प्रवक्ता श्रवण कुमार चंद्रवंशी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विनोद कुमार चंद्रवंशी, अशोक चंद्रवंशी, अजय सिंह सहित अन्य नेता मौजूद रहे. नेताओं ने भी परिजनों को सांत्वना देते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए