ePaper

नारदीगंज के कार्यपालक सहायक सेवामुक्त

Updated at : 03 Mar 2025 5:04 PM (IST)
विज्ञापन
नारदीगंज के कार्यपालक सहायक सेवामुक्त

नवादा न्यूज : नाजायज राशि की वसूली के आरोप में डीएम ने की कार्रवाई

विज्ञापन

नवादा न्यूज : नाजायज राशि की वसूली के आरोप में डीएम ने की कार्रवाई

नवादा कार्यालय.

नारदीगंज अंचल कार्यालय में कार्यरत कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर प्रसाद का एक वीडियो एक मार्च को इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पर वायरल हुआ था. वे वीडियो में नाजायज राशि लेते देखे गये. इस मामले में डीएम रवि प्रकाश ने सीओ नारदीगंज को तत्काल जांच कर प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया था. इस जांच के दौरान पाया गया कि संबंधित कार्यपालक सहायक को लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत केवल निर्धारित अधिसूचित सेवाएं प्रदान करने का दायित्व सौंपा गया था. परंतु, वह कार्यालय अवधि में अपने दायित्वों से अलग हटकर ऑनलाइन भू-लगान भुगतान कराने का कार्य करता था, जो सरकारी नियम का उल्लंघन था.

जांच रिपोर्ट की प्रमुख बातें

-वीडियो वायरल होने का मामला : वायरल वीडियो में कार्यपालक सहायक को नाजायज राशि लेते देखा गया.

-कार्यपालक सहायक का स्पष्टीकरण : आरोपित ने दावा किया कि एक व्यक्ति से बकाया लगान की राशि ली गयी थी, जिसकी रसीद थोड़ी देर में काटने की बात कही थी. लंच ब्रेक के दौरान जब वे बाहर निकले, तो संबंधित व्यक्ति ने जल्दबाजी में पैसे वापस मांगे और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

– अन्य आरोप : एक अन्य व्यक्ति ने कार्यपालक सहायक पर तीन अलग-अलग आय प्रमाणपत्र बनाने के लिए अवैध राशि मांगने का आरोप लगाया है. जब साक्ष्य मांगे गये, तो उसने धमकी दी कि प्रमाणपत्र नहीं देने पर वीडियो वायरल कर देगा.

– ऑनलाइन भू-लगान का कार्य : सरकारी निर्देशों के अनुसार, भू-लगान का ऑनलाइन भुगतान नागरिक स्वयं विभागीय वेबसाइट या वसुधा केंद्रों के माध्यम से कर सकते हैं. परंतु, कार्यपालक सहायक कार्यालय अवधि में यह कार्य कर रहे थे, जो कि अनधिकृत और अनैतिक है.

डीएम का आदेश

जांच प्रतिवेदन और सीओ नारदीगंज की अनुशंसा के आधार पर डीएम ने कार्रवाई करते हुए कहा कि कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर प्रसाद का आचरण सरकारी सेवा नियमों के प्रतिकूल है. उनका स्पष्टीकरण स्वीकार करने योग्य नहीं है. सरकारी महत्वपूर्ण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को बाधित किया गया है. डीएम ने तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त का आदेश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन