नवादा सदर अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की कमी का मुद्दा विधान परिषद में उठा, एमएलसी अशोक कुमार ने की बहाली की मांग

एमएलसी अशोक कुमार
नवादा सदर अस्पताल में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की भारी कमी है. एमएलसी अशोक कुमार ने विधानसभा में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं पर असर पड़ रहा है.
Nawada News: विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अशोक कुमार ने बुधवार को सदन के शून्यकाल के दौरान नवादा सदर अस्पताल में डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, एएनएम एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मियों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में स्वीकृत पदों की तुलना में काफी कम कर्मी कार्यरत हैं, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं.
191 के बजाय केवल 119 कर्मी कार्यरत
एमएलसी अशोक कुमार ने सदन को बताया कि सदर अस्पताल में 191 पद स्वीकृत हैं, जबकि वर्तमान में केवल 119 कर्मी ही कार्यरत हैं. प्रतिदिन हजारों मरीजों का इलाज करने वाले इस जिला अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों से लेकर चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों तक की कमी बनी हुई है. उन्होंने शून्यकाल प्रश्न के माध्यम से अस्पताल के सभी रिक्त पदों पर शीघ्र बहाली और नियुक्ति की मांग की.
अन्य जनहित के मुद्दे भी उठाए
एमएलसी अशोक कुमार ने सदन में अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी उठाया. उन्होंने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सोलर लाइट लगाने का मुद्दा रखा. वहीं अल्पसूचित प्रश्न के जरिए रजौली स्थित फुलवरिया जलाशय को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की मांग की.
शिक्षकों की समय पर प्रोन्नति का मुद्दा
निवेदन के माध्यम से उन्होंने राज्य के प्रारंभिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समय पर प्रोन्नति देने का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने सरकार से इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर शिक्षकों की लंबित प्रोन्नति प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










