पाइप लीकेज रहने के कारण सैकड़ों लीटर पानी हो रहा बर्बाद

Published by : ANIL KUMAR Updated At : 12 May 2025 4:52 PM

विज्ञापन

पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा, घट रहा जलस्तर

विज्ञापन

अकबरपुर. प्रखंड भीषण गर्मी की चपेट में है. पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. ऐसे में जलस्तर पर घट रहा है. पीएचइडी की ओर से नल-जल व जलापूर्ति के लिए बिछाये गये पाइप से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है. जिसे देखने वाला कोई नहीं है. पाइप में लिकेज रहने के कारण अकबरपुर प्रखंड के बलिया बुजुर्ग पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर नौ में सड़क पर ही पानी का बहाव हो रहा है. इससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है. यह हाल तकरीबन एक माह से है. सूचना पीएचइडी के पदाधिकारियों व कर्मियों को भी दिया गया. लेकिन, आम लोगों की शिकायतों को कोई सुनने को तैयार नहीं है. उक्त पाइप से ग्रामीण व बाजारवासियों को जलापूर्ति होती है. एक ओर लोग पानी के लिए तरसते हैं, तो दूसरी ओर सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है. यह हाल तब है जब सरकार जल संरक्षण के लिए लोगो को जागरूक करती है. स्थानीय लोगों ने पाइप से बर्बाद हो रहे पानी के संरक्षण के लिए उचित कदम उठाने की मांग वार्ड नंबर 9 के वार्ड रंजीत कुमार उर्फ छोटू ने जिला प्रशासन से की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ANIL KUMAR

लेखक के बारे में

By ANIL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन