पुलिस अफसरों ने किया रक्तदान

बिहार पुलिस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित
बिहार पुलिस सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित प्रतिनिधि, अकबरपुर. बिहार पुलिस सप्ताह के तहत स्थानीय पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें पुलिस महकमे के सिपाहियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. रक्तदान शिविर का उद्देश्य खून की कमी को दूर करना है. शिविर में अकबरपुर थाना के पीएसआइ प्रकाश चौधरी ने रक्तदान किया. शिविर में लोग ब्लड डोनेशन करने पहुंचे. बिहार पुलिस सप्ताह 2026 के दूसरे दिन पुलिस केंद्र नवादा में रक्तदान शिविर की शुरुआत हुई. अस्पतालों में रक्त की कमी रहती है, इससे बहुत हद तक जरूरतमंद लोगों को रक्त मुहैया हो पायेगा. पुलिस की जनसेवा का रूप लोगों को पसंद आया. इसी उद्देश्य से नवादा के पुलिस केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है. इससे शहर में रक्त की कमी दूर की जा सकेगी. शिविर में पुलिसकर्मियों और पुलिस पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




