जानलेवा हमले का वांछित आरोपित गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
जानलेवा हमले का वांछित आरोपित गिरफ्तार

जानलेवा हमले का वांछित आरोपित गिरफ्तार

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रजौली. रजौली थाना क्षेत्र के छतनी गांव से पुलिस बलों ने सोमवार की रात जानलेवा हमला करने वाले एक वांछित आरोपित को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपित की पहचान छतनी गांव निवासी कारू यादव के पुत्र सुरेश यादव के रूप में हुई. थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 के चार फरवरी की दोपहर को छतनी गांव निवासी किशोरी यादव के पुत्र राज कुमार को गांव के आठ लोगों द्वारा धारदार टांगी से मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया था. इस दौरान उसके गले में मौजूद सोने का लॉकेट भी छीन लिया गया था. पीड़ित राज कुमार के आवेदन के आधार पर थाना कांड संख्या 46/24 में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उक्त कांड के वांछित आरोपित सुरेश यादव को एएसआइ अरविंद पासवान ने गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को मंगलवार को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Kr Manish Dev

लेखक के बारे में

By Kr Manish Dev

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन