25 फरवरी को नवादा में लगेगा रोजगार कैंप
Author Vishal kumar
Updated:
विज्ञापन
NAWADA NEWS.25 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा में रोजगार कैंप लगेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि यह आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर किया जा रहा है.
विज्ञापन
नवादा नगर.
25 फरवरी को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर, नवादा में रोजगार कैंप लगेगा. जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि यह आयोजन युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर किया जा रहा है. कैंप में ऋषभ ऑटोमोबाइल प्रालि, आमधाने प्रालि, पटना और इस्टमैन प्रालि द्वारा कुल 125 रिक्तियों के लिए भर्ती की जायेगी. आरएम, टेक्निशियन, सर्विस एडवाइजर, सीनियर एसोसिएट, असेंबली ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर पद शामिल हैं. योग्यता आठवीं से स्नातक, आइटीआइ, डिप्लोमा व बीटेक तक निर्धारित है. वेतन 9,000 से 18,000 रुपये प्रतिमाह के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जायेंगी. रोजगार कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा. इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित हो सकते हैं. एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य है. नियोजन की शर्तों के लिए निजी नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन