ePaper

गैस सिलेंडर लदे वाहन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ट्रक

Updated at : 09 Mar 2025 10:45 PM (IST)
विज्ञापन
गैस सिलेंडर लदे वाहन में लगी भीषण आग, धू-धू कर जला ट्रक

नवादा न्यूज : खाली गैस सिलेंडर रहने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बची

विज्ञापन

नवादा न्यूज : खाली गैस सिलेंडर रहने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बची

नवादा/पकरीबरावां.

रसोई गैस सिलेंडर लदे वाहन में आग लगने से मौके पर हड़कंप मच गया. पकरीबरावां थाना क्षेत्र के राजेबिगहा गांव में इण्डेन घरेलू गैस के सिलेंडर से लदे ट्रक में अचानक आग लग गयी. देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गयीं, जिससे धू-धू कर ट्रक जल कर खाक हो गया. गनीमत यह रही कि वाहन में लदे सभी गैस सिलेंडर खाली थे.

अचानक लगी आग की घटना के बाद राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और मौके पर आग बुझाने की कोशिश भी की. मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया. इस घटना में किसी के भी हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है. ड्राइवर और खलासी भी सुरक्षित बच गये हैं.

जानकारी के मुताबिक, वाहन चालक गुलनी से गैस उतार कर खाली गैस सिलेंडर लेकर वापस लौटा था. इसी दौरान राजेबिगहा में सड़क किनारे वाहन लगाकर आराम करने लगा. अचानक सिलेंडर लदे ट्रक में आग लग गयी और देखते ही देखते आग लपटें बढ़ने लगीं. इसके बाद गांव के लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया. जब तक लोग आग पर काबू पाते वाहन पूरी तरह आग के आगोश में समा चुका था. वाहन में आग कैसे लगी यह साफ नहीं हो सका है. घटना की जानकारी मिलने के बाद पकरीबरावां थानाध्यक्ष रंजीत कुमार मामले की जांच में जुट गये. वाहन मालिक मुरारी मोहन ने पकरीबरावां थाना में लिखित आवेदन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन